फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   BWF World Championships Chirag Shetty and Satwiksairaj Rankireddy pair reached the quarterfinals

BWF World Championships: सात्विक और चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची, त्रिशा और गायत्री को मिली हार

Thu, 24 Aug 2023 10:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 24 Aug 2023 10:22 PM IST
सार

भारतीय महिला जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद हार के साथ विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गई। त्रिशा और गायत्री प्री-क्वार्टर फाइनल में 42 मिनट में चीन की जोड़ी चेन क्विंग और जिया यी फैन से 14-21, 9-21 से हार गई।

विज्ञापन
BWF World Championships Chirag Shetty and Satwiksairaj Rankireddy pair reached the quarterfinals
सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने गुरुवार को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के लियो रौनी कार्नांदो और डेनियल मार्टिन को तीन गेमों में हराया। विश्व के दूसरे नंबर की भारतीय जोड़ी सात्विक और चिराग ने पिछले सत्र में इस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में 21-15, 19-21, 21-9 से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय महिला जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद हार के साथ विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गई। त्रिशा और गायत्री प्री-क्वार्टर फाइनल में 42 मिनट में चीन की जोड़ी चेन क्विंग और जिया यी फैन से 14-21, 9-21 से हार गई। भारतीय महिला जोड़ी पिछले दो सत्रों में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed