फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxer Deepak and Naman Tanwar won gold medals in their respective categories at the Thailand Open

Thailand Open 2025: मुक्केबाज दीपक और नमन का थाईलैंड ओपन में शानदार प्रदर्शन, दोनों ने जीते स्वर्ण पदक

Sun, 01 Jun 2025 10:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 01 Jun 2025 10:06 PM IST
सार

दीपक ने 75 किलोवर्ग में उजबेकिस्तान के अब्दुरखिमोव जावोखिर को 5-0 से हराया, जबकि नमन ने चीन के हान शुझेन को 90 किलो फाइनल में 4-1 से मात दी।

विज्ञापन
Boxer Deepak and Naman Tanwar won gold medals in their respective categories at the Thailand Open
दीपक और नमन - फोटो : BFI Media

विस्तार

भारतीय मुक्केबाज दीपक और नमन तंवर ने थाईलैंड ओपन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। दीपक ने 75 किलोवर्ग में उजबेकिस्तान के अब्दुरखिमोव जावोखिर को 5-0 से हराया, जबकि नमन ने चीन के हान शुझेन को 90 किलो फाइनल में 4-1 से मात दी। इस तरह भारतीय मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट में कुल आठ पदक जीते। 
विज्ञापन


महिलाओं के 80 प्लस किलो वर्ग में किरण को कजाखस्तान की येलडाना टालिपोवा ने 3-2 से हराया जिससे उन्हें रजत से ही संतोष करना पड़ा। तमन्ना (51 किलो), प्रिया (57 किलो), संजू (60 किलो), सनेह (70 किलो) और एल राल्टे (80 किलो) को कांस्य पदक मिले। भारत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 19 सदस्यीय दल भेजा था। अब इस महीने के आखिर में भारतीय मुक्केबाज कजाखस्तान में विश्व मुक्केबाजी कप के दूसरे चरण में भाग लेंगे। इसका फाइनल्स इस साल के आखिर में दिल्ली में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed