{"_id":"bd490e49c82d353a07c9d1fd6b6441e7","slug":"bolt-gets-another-golden-triple-with-relay-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्ट का दम, जमैका ने लगाई गोल्डन हैट्रिक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
बोल्ट का दम, जमैका ने लगाई गोल्डन हैट्रिक
मास्को/अमर उजाला नेटवर्क
Updated Sun, 18 Aug 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमैका के एथलीटों ने यहां चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन पुरुष और महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले में गोल्डन प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि वह इस समय फर्राटा दौड़ का पावरहाउस है।
विज्ञापन
फर्राटा दौड़ के बादशाह उसेन बोल्ट की अगुआई में नेस्टा कार्टर, केमर बैली कोले और निकेल एश्माडे ने जमैका को 37.26 सेकंड के साथ पुरुष स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाया।
विज्ञापन
जमैका ने इस स्पर्धा में अपना खिताब बरकरार रखते हुए गोल्डन हैट्रिक लगाई। जमैका 2009 और 2011 में भी चैंपियन रह चुका है।
अमेरिका ने 37.66 सेकंड के साथ रजत जबकि कनाडा ने 37.92 सेकंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया। 100 मीटर और 200 मीटर फर्राटा जीतने वाले बोल्ट ने इस चैंपियनशिप का लगातार तीसरा गोल्ड हासिल किया।
विज्ञापन
बोल्ट का वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह कुल आठवां स्वर्ण पदक था और इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के कार्ल लुईस और माइकल जॉनसन के वर्ल्ड चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक आठ-आठ स्वर्ण जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
कार्ल लुइस के आठ गोल्ड, एक रजत और एक कांस्य के साथ सर्वाधिक कुल 10 पदक हैं और अब बोल्ट भी आठ स्वर्ण और दो रजत के साथ कुल 10 पदक जीतकर उनकी बराबरी पर खड़े हो गए हैं।
जॉनसन के कुल आठ गोल्ड हैं। दो बार के ओलंपिक चैंपियन बोल्ट ने चैंपियनशिप में अपने चमत्कारिक प्रदर्शन से दिखा दिया कि जब वह ट्रैक पर उतरते हैं तो वह आगे और रिकॉर्ड उनके पीछे दौड़ते हैं।
जमैकाई महिलाओं का भी रिकॉर्ड प्रदर्शन
वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप में जमैका की महिला फर्राटा धावकों ने चार गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा में नए चैंपियनशिप रिकॉर्ड 41.29 के साथ अपनी धाक जमाई। शैली एन फ्रेजर प्राइस की अगुआई में कैरी रसेल, केरोन स्टीवर्ट और शिलोनेइ कार्वेट की चौकड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
2012 लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता फ्रेजर की अगुआई में जमैका ने 2009 बर्लिन चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीता था लेकिन 2011 दाएगु में उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था।
लेकिन जमैका ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करते हुए चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम कर लिया। फ्रांस ने 42.73 सेकंड के साथ रजत जबकि अमेरिका ने 42.75 सेकंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
किपरोप की बादशाहत कायम
बीजिंग ओलंपिक चैंपियन केन्या के एश्वेल किपरोप ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में बादशाहत कायम रखते हुए गोल्ड जीता। किपरोप 03 मिनट 36.28 सेकंड के साथ लगातार दूसरी बार इस चैंपियनशिप में चैंपियन बने। अमेरिका के सेनट्रोविट्ज ने रजत व द. अफ्रीका के जोहान क्रोंजे ने कांस्य जीता।
जेवलिन थ्रो में क्रिस्टिना को गोल्ड
लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता रूस की क्रिस्टिना ओबर्गफॉल ने महिला जेवलिन थ्रो का स्वर्ण पदक हासिल किया। क्रिस्टिना ने 69.5 मीटर तक भाला फेंककर इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया की किमब्रेली मिकेली ने रजत और रूस की मारिया अबाकुमोबा ने कांस्य जीता।
800 मी. में अव्वल रहीं सुम
केन्या की जेपकोएच सुम ने महिलाओं की 800 मी. रेस जीती। सुम ने 01 मिनट 57.38 सेकंड के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए पहली बार स्वर्ण जीता। रूस की सेविनोवा ने 01 मिनट 57.80 सेकंड के साथ रजत और अमेरिका की ब्रेंडा ने 01 मिनट 57.91 सेकंड के साथ कांस्य जीता।
टेडी को ट्रिपल जंप में सोना
फ्रांस के टेडी टामघो ने इतिहास की तीसरी सबसे लंबी छलांग लगाते हुए पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा जीती। टेडी ने 18.4 मीटर की स्वर्णिम छलांग लगाई। क्यूबा के पेड्रो पाबलो पिचार्डो ने (17.68 मी.) के साथ रजत जबकि अमेरिका के बिल क्ले (17.52 मी.) ने कांस्य जीता।