{"_id":"67d83c0729b02f346a09a5a4","slug":"big-decision-of-ioc-board-approval-given-to-include-boxing-in-los-angeles-olympics-2028-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Boxing: आईओसी का बड़ा फैसला, लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में मुक्केबाजी को शामिल करने को दी मंजूरी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Boxing: आईओसी का बड़ा फैसला, लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में मुक्केबाजी को शामिल करने को दी मंजूरी
Mon, 17 Mar 2025 08:43 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 17 Mar 2025 08:43 PM IST
सार
आईओसी के 18 से 21 मार्च तक चलने वाले सत्र में थॉमस बाक की जगह नए अध्यक्ष का भी चुनाव किया जाएगा। इसके साथ ही लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में मुक्केबाजी को शामिल करने के कार्यकारी बोर्ड के फैसले को मंजूरी भी मिलेगी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 खेलों में मुक्केबाजी को शामिल किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने मंगलवार से शुरू हो रहे 144वें सत्र से पहले इसे मंजूरी दे दी। आईओसी ने पिछले महीने विश्व मुक्केबाजी को अस्थायी मान्यता दे दी थी जिससे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) को दरकिनार करके नई नियामक ईकाई को अधिकार सौंपे।
विज्ञापन
नए अध्यक्ष का भी होना है चुनाव
आईओसी के 18 से 21 मार्च तक चलने वाले सत्र में थॉमस बाक की जगह नए अध्यक्ष का भी चुनाव किया जाएगा। इसके साथ ही लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में मुक्केबाजी को शामिल करने के कार्यकारी बोर्ड के फैसले को मंजूरी भी मिलेगी। बाक ने कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद कहा- फरवरी में विश्व मुक्केबाजी को अस्थायी मान्यता मिलने के बाद हम यह फैसला लेने की स्थिति में थे। सत्र में इसे मंजूरी के लिये रखा जायेगा और मुझे यकीन है कि इसे मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद दुनिया भर के मुक्केबाज लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेल सकेंगे अगर उनके राष्ट्रीय महासंघ को विश्व मुक्केबाजी से मान्यता मिली हुई है।

2023 में रद्द हुई थी आईबीए की मान्यता
आईओसी की देखरेख में टोक्यो ओलंपिक 2020 और पेरिस ओलंपिक 2024 की मुक्केबाजी स्पर्धाएं हुई थी। लंबे समय से चले आ रहे संचालन संबंधी मसलों और मुकाबलों की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद 2023 में आईबीए की मान्यता रद्द कर दी गई थी।

विश्व मुक्केबाजी के अध्यक्ष ने की सराहना
विश्व मुक्केबाजी के अध्यक्ष बोरिस वान डेर वोर्स्ट ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा- यह ओलंपिक मुक्केबाजी के लिए काफी अहम फैसला है और ओलंपिक कार्यक्रम में खेल को बहाल करने के करीब ले जाने वाला है। मैं आईओसी के कार्यकारी बोर्ड को धन्यवाद देता हूं।