{"_id":"b82bf5e2-9957-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"bhullar-sizzles-with-65-digvijay-slips-but-stays-in-hunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय संयुक्त चौथे स्थान पर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दिग्विजय संयुक्त चौथे स्थान पर
चियांगमई/एजेंसी
Updated Sat, 30 Mar 2013 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के दिग्विजय सिंह और गगनजीत भुल्लर ने चियांगमई क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे राउंड के बाद खुद को टॉप टेन में कायम रखा।
विज्ञापन
दिग्विजय ने तीसरे राउंड में दो अंडर 70 का कार्ड खेला लेकिन वह दूसरे स्थान से संयुक्त चौथे स्थान पर फिसल गए। दिग्विजय का स्कोर 12 अंडर 204 है।
भुल्लर ने तीसरे राउंड में सात अंडर 65 का बेहतरीन कार्ड खेला और वह 41वें स्थान से उछलकर संयुक्त दसवें स्थान पर पहुंच गए। भुल्लर का इस समय 11 अंडर 205 का स्कोर है। इस बीच थाईलैंड के प्रयाद मार्कसेंग ने 66 का कार्ड खेला और 18 अंडर 198 से वह अपनी बढ़त कायम रखी।