{"_id":"6659aa628be5684e480d30fe","slug":"bfi-indian-boxing-federation-breaks-ties-with-iba-ajay-singh-confirms-joining-world-boxing-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"BFI: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने आईबीए से तोड़ा नाता, थामा विश्व मुक्केबाजी का दामन, अध्यक्ष ने की पुष्टि","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
BFI: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने आईबीए से तोड़ा नाता, थामा विश्व मुक्केबाजी का दामन, अध्यक्ष ने की पुष्टि
Fri, 31 May 2024 04:17 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 31 May 2024 04:17 PM IST
सार
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने महीनों पहले चेताया था कि अगर राष्ट्रीय महासंघ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) से जुड़े रहे तो 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक से इस खेल को हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विश्व मुक्केबाजी से जुड़ा भारत
- फोटो : BFI Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने शुक्रवार को आईबीए से नाता तोड़ लिया। इसके बाद बीएफआई ने विश्व मुक्केबाजी का दामन थाम लिया। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने महीनों पहले चेताया था कि अगर राष्ट्रीय महासंघ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) से जुड़े रहे तो 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक से इस खेल को हटाया जा सकता है।
बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, "मुक्केबाजी का ओलंपिक दर्जा बरकरार रहना खेल के लिए जरूरी है लिहाजा हम विश्व मुक्केबाजी से जुड़कर खुश हैं।" सिंह ने कहा कि वह खेल के विकास के लिए विश्व मुक्केबाजी के कार्यकारी बोर्ड के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि दुनिया भर के मुक्केबाजों को अच्छा भविष्य मिल सके।
वहीं, आईबीए अध्यक्ष पद के पूर्व दावेदार बोरिस वान डेर वोर्स्ट ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण देश है और हम बीएफआई का विश्व मुक्केबाजी परिवार में स्वागत करते हैं। यह बेहद रोमांचक कदम है जिससे एशिया में हमारी मौजूदगी बढ़ेगी। हम बीएफआई के साथ मिलकर संयुक्त लक्ष्य के लिए काम करेंगे।"