फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   better place to get down to me Karthikeyan

बेहतर स्थान पाने के लिए मेरे पास रफ्तार: कार्तिकेयन

Fri, 19 Oct 2012 11:09 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Fri, 19 Oct 2012 11:09 PM IST
विज्ञापन
better place to get down to me Karthikeyan

अपनी एचआरटी कार में लगातार तकनीकी समस्याओं से जूझने वाले नारायण कार्तिकेयन का मानना है कि समस्याओं के बावजूद उन्होंने साबित कर दिया है कि वह ग्रिड पर बेहतर स्थान और बेहतर टीम पाने के हकदार हैं।

विज्ञापन


कार्तिकेयन कार में तकनीकी दिक्कतों के कारण छह बार रेस पूरी नहीं कर सके। उनका सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मोनाको ग्रां प्री में 15वां स्थान रहा। उसने हिस्पानिया के साथी प्रेडो डि ला रोसा से अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ क्वालीफाइंग रेस में उसे हराया भी। अगले सत्र के लिए शीर्ष स्थान पर कोई जगह नहीं बची है। अब इक्के-दुक्के स्थान ही बचे हैं।
विज्ञापन


कार्तिकेयन का मानना है कि उसकी रफ्तार में इतना दम है कि वह बेहतर सीट पा सके। सहारा फोर्स इंडिया के निको हल्केनबर्ग अगले सत्र में सोबेर से जुड़ेंगे, जिसके मायने है कि भारतीय टीम को नए ड्राइवर की तलाश होगी। भारतीय टीम जुड़ने की संभावना के बारे में पूछने पर कार्तिकेयन ने कहा कि वह फोर्स इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन फिलहाल उनका ध्यान बाकी चार रेस में अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि फोर्स इंडिया से जुड़ना अच्छा विकल्प होगा लेकिन उनकी अपनी रणनीति होगी। अटकलों के अनुसार एचआरटी प्रेडो डि ला रोसा को कायम रखेगा लेकिन दूसरी सीट अभी तय नहीं है, जो नरेन के पास है। नरेन ने हालांकि कहा कि इस स्पेनिश टीम के साथ उनका स्थान सुरक्षित है।


उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं 2013 में भी एचआरटी के साथ जुड़ा रहना चाहूंगा। कार्तिकेयन ने कहा कि सत्र के यूरोपीय चरण में अच्छा अभ्यास नहीं मिल पाने का उन्हें मलाल है लेकिन समग्र रूप से उन्होंने और टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में हमारे प्रदर्शन में सुधार आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed