{"_id":"67be3e9e-79d1-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"barack-obama-plays-round-of-golf-with-tiger-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर संग ओबामा ने खेला गोल्फ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
टाइगर संग ओबामा ने खेला गोल्फ
पामसिटी/एजेंसी
Updated Mon, 18 Feb 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यहां मशहूर गोल्फर टाइगर वुड्स से गोल्फ के गुर सीखे और इस दौरान इस दौरान चाय का भी लुत्फ उठाया। गोल्फ के बेहद र्शोवीन माने जाने वाले ओबामा और वुड्स ने इस दौरान साथ-साथ मैच खेला।
विज्ञापन
ओबामा ने वुड्स की तारीफ की और कहा कि आपको दोबारा खेलते हुए देखना अच्छा लगता है। राष्ट्रपति के रूप में दूसरी पारी की शुरुआत कर चुके ओबामा के सुरक्षाकर्मी सीक्रेट सर्विस एजेंट इस दौरान इस पूरे इलाके में तैनात रहे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि टाइगर वुड्स के पूर्व कोच बुच हार्मन ओबामा को गोल्फ की बारीकियां सिखाएंगे। हार्मन और उनके बेटे क्लाउड हार्मन फ्लोरिडा जाकर ओबामा को कुछ टिप्स देंगे। आम तौर पर एंड्रयूज एयरफोर्स बेस के कोर्स पर गोल्फ खेलने वाले ओबामा सिर्फ छुट्टियों के दौरान निजी क्लबों में गोल्फ खेलना पसंद करते हैं। ओबामा की विरोधी रिपब्लिकन पार्टी अक्सर यह आरोप लगाती है कि राष्ट्रपति गोल्फ कोर्स पर अधिक समय बिताते हैं।
विज्ञापन