फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   banga beats hayderbad hotshots

हैदराबाद को हराने के बावजूद बाहर हुई बंगा बीट्स

Wed, 28 Aug 2013 03:40 PM IST
इंटरनेट डेस्क/हैदराबाद
इंटरनेट डेस्क/हैदराबाद Updated Wed, 28 Aug 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
banga beats hayderbad hotshots

इंडियन बैडमिंटन लीग के मुकाबले में हैदराबाद हॉटशॉट को हराने के बावजूद बंगा बीट्स टूर्नामेंट में अपनी चुनौती बरकरार नहीं रख सकी।

विज्ञापन


हालांकि, शानदार प्रदर्शन के दम पर सेमीफाइनल में पहुंच चुके हॉटशॉट को बंगा ने 3-2 से हरा दिया।

हॉटशॉट 17 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। उसे पहले सेमीफाइनल में 16 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज पुणे पिस्टंस टीम के साथ मुकाबला करना होगा।
विज्ञापन


जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद अवध वॉरियर्स चौथे स्थान की टीम मुंबई मास्टर्स के खिलाफ कोर्ट पर उतरेगी। सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे।

मुकाबले की शुरुआत में पुरुष सिंगल्स में हॉटशॉट के तानोंगसाक सेमसोमबूनसुक ने बंगा बीट्स के पी कश्यप को 21-20, 21-18 से हराकर हॉटशॉट की जीत से खाता खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला सिंगल्स में साइना नेहवाल ने ताई त्जु यिंग को 21-17, 14-21, 11-8 से हराकर हॉटशाट की बढ़त को 2-0 कर दिया। नेहवाल लीग में अजेय बनी हुई हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल की।

लेकिन 2-0 से पीछे होने के बावजूद बंगा बीट्स की टीम ने अगले दो मुकाबले जीत मैच को रोमांचक बना दिया।

पुरुष डबल्स में बीट्स के मोगेनसेन और अक्षय ने हॉटशॉट को शेम और वाह को 15-21, 21-15, 11-1 से हराया, जबकि दूसरे पुरुष सिंगल्स में बीट्स के जॉन जोर्गेनसेन ने हॉटशॉट के अजय राम को 21-11, 21-8 से हराकर मुकाबले को 2-2 से बराबरी पर ला दिया।

आखिरी और निर्णायक मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में मोगेनसेन और अपर्णा ने प्रदन्या और तरुण को 18-21, 21-16, 11-9 से हराकर बंगा बीट्स को जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed