{"_id":"cc3d4c40-3fd7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ban-on-indian-boxing-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भारतीय मुक्केबाजी संघ पर लगा प्रतिबंध ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अब भारतीय मुक्केबाजी संघ पर लगा प्रतिबंध
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
Updated Fri, 07 Dec 2012 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खेलों के इतिहास में एक और शर्मनाक दिन। पहले भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) सस्पेंड और अब भारतीय मुक्केबाजी संघ पर अंतरराष्ट्रीय संस्था आईबा ने प्रतिबंध लगा दिया है। आईओए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के लिए यह दोहरा झटका है क्योंकि वह लंबे समय मुक्केबाजी संघ के भी अध्यक्ष हैं। मुक्केबाजी की सर्वोच्च संस्था आईबा ने चुनाव में गड़बड़ियों की शिकायत के चलते यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के साथ चौटाला की आईओए की नुमाइंदगी पर भी सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन
आईबा के ईमेल में कहा गया है कि उन्हें मुक्केबाजी संघ के चुनाव के दौरान भारी गड़बड़ियों की संभावनाओं की शिकायतें मिली हैं। इसी वजह से यह फैसला लिया गया है। चौटाला इस फेडरेशन के चेयरमैन हैं और उन्हें आईओए का वोटिंग अधिकार भी प्राप्त है। पटियाला में सितंबर माह में हुए चुनाव के दौरान चौटाला ने फेडरेशन की शक्तियां अपने पास रखने के लिए संविधान में संशोधन करते हुए चेयरमैन का पद सृजित कराया था। इसकी शिकायत खेल मंत्रालय से भी की गई थी। मंत्रालय ने फेडरेशन को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर प्रतिबंध की तैयारी कर रखी है। मगर नए समीकरणों के बाद उसने विवादों से बचने के लिए इस कार्रवाई पर विराम लगा रखा है।
विज्ञापन