फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ban On Blessing: Nigerian sprinter Blessing banned for 11 years, is a drug case

Ban On Blessing: 11 साल के लिए प्रतिबंधित हुई नाइजीरियाई स्प्रिंटर ब्लेसिंग, ड्रग का है मामला

Wed, 29 Jun 2022 03:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Jun 2022 03:43 PM IST
सार

ओकागबारे पर लगे अतिरिक्त प्रतिबंध के बाद नाइजीरिया ने जुलाई की विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 4 गुणा 100 मीटर रिले में अपनी संभावित योग्यता का स्थान खो दिया है।

विज्ञापन
Ban On Blessing: Nigerian sprinter Blessing banned for 11 years, is a drug case
ब्लेसिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाइजीरियाई धावक ब्लेसिंग ओकागबारे को डोपिंग मामले में 11 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। पहले इस धाविका पर 10 साल का प्रतिबंध लगा था, जिसे एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने 33 साल की खिलाड़ी पर नमूना संग्रह से बचने, डोपिंग नियंत्रण प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ करने या छेड़छाड़ की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फरवरी में ओकागबारे पर डोपिंग रोधी नियमों के कई उल्लंघनों के लिए प्रतिबंध लगाया था। वह 2021 टोक्यो ओलंपिक में ड्रग परीक्षण में फेल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने 100 मीटर हीट स्पर्धा में 11.05 सेकंड का समय निकालकर जीत हासिल की थीं।
विज्ञापन


ओकागबारे पर लगे अतिरिक्त प्रतिबंध के बाद नाइजीरिया ने जुलाई की विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 4 गुणा 100 मीटर रिले में अपनी संभावित योग्यता का स्थान खो दिया है। पिछले साल 7 जून को नमूना संग्रह से बचने के बाद 13 जून को नाइजीरिया के ओलंपिक रिले परीक्षणों में भाग लिया था, जिसकी वजह से टीम को विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ब्लेसिंग से जुड़े सभी परिणाम अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं। ओकागबेयर ने बीजिंग ओलंपिक 2008 और 2013 विश्व चैंपियनशिप में लंबी कूद में रजत पदक जीता था। उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में 100 और 200 मीटर की रेस भी जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed