फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Bajrang bags bronze in World wrestling championship

भारतीय पहलवानों ने वर्ल्ड कुश्ती में रचा इतिहास

Wed, 18 Sep 2013 01:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Sep 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
Bajrang bags bronze in World wrestling championship

वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने कमाल दिखाते हुए दो दिन में दो पदक पर कब्जा जमा लिया है।

विज्ञापन


हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेली रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में अमित कुमार ने (55 किग्रा वर्ग) में रजत पदक जीतने के अगले ही दिन पहलवान बजरंग ने भी एक पदक जीत लिया।

19 साल के बजरंग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 60 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस चैंपियनशिप में भारत का यह दूसरा पदक है। किसी भी कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन


बजरंग के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त की जगह भारतीय दल में शामिल किया गया था।  

चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले बजरंग भारत के छठवें पहलवान बन गए हैं। उन्होंने रेपेचेज प्ले ऑफ मुकाबले में मंगोलिया के पहलवान न्याम-ओचिर एंकसाइकेन को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले भारतीय पहलवानों की दिन की शुरुआत बहुत खराब रही। बजरंग समेत तीनों भारतीय पहलवानों को पहले ही दौर में हार का मुंह देखना पड़ा।

बजरंग के अलावा पवन कुमार (84 किग्रा) और हितेन्दर (120 किग्रा) को भी फ्रीस्टाइल के अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन बजरंग जिस बुल्गारियाई पहलवान से हार गए थे वह फाइनल में प्रवेश कर गए जिससे भारतीय पहलवान को एक और मौका मिला। इस मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में बजरंग ने मंगोलियाई पहलवाने को 10-3 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed