फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WBC 2017 LIVE: सिंधू का गोल्ड का सपना टूटा, ओकुहारा ने 19-21, 22-20, 20-22 से दी मात

Sun, 27 Aug 2017 09:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 27 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन

लाइव अपडेट

भारत की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का विश्वचैंपियनशिप बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया।  तीन गेम और तकरीबन 2 घंटे तक चले मुकाबले में निजोमी ओकुहारा ने 19-21, 22-20, 20-22 से मात दी। दोनों खिलाड़ियों ने अंत तक हार नहीं मानी। दोनों के बीच एक-एक अंक के लिए आखिर तक लड़ाई चलती रही।

आखिरी और निर्णायक सेट में मुकाबला कांटे का रहा। तीसरे सेट के पहले हाफ में सिंधू ने 11-9 से बढ़त बना ली थी लेकिन इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को एक-एक अंक के लिए कड़ी मशक्कत करने को मजबूर कर दिया। दोनों के बीच 13-13, 14-14,15-15,16-16,17-17,19-19 और 20-20 की बराबरी हुई। ऐसे में आखिर में सिंधू को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 

तीनों गेम के पहले हाफ में सिंधू के नाम रहा लेकिन दूसरे हाफ में वो अपनी लय बरकरार नहीं रख पाईं। हर बार दूसरे हाफ में वो जापानी खिलाड़ी से पिछड़ती दिखाई दीं। 

पहले गेम के पहले हाफ में सिंधू 11-5 से आगे थीं। दूसरे हाफ में ओकुहारा ने शानदार वापसी करते हुए। पहले 14-14 की बराबरी की। इसके बाद लगातार अंक बटोरती रहीं। 19-19 की बराबरी के बाद रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने लगातार 2 अंक बटोरे और पहला गेम 21-19 से अपने नाम कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। 

दूसके गेम में के पहले हाफ में भी सिंधू ने अच्छी शुरुआत की और 11-9 की बढ़त हासिल कर ली लेकिन इसके बाद ओकुहारा ने शानदार वापसी करते हुए सिंधू को जीत के लिए संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। 20-18 के स्कोर पर सिंधू ने तीन गेम प्वाइंट गंवाए। लेकिन इसके बाद 20-20 की बराबरी पर सिंधू ने शानदार खेल दिखाया। गेम प्वाइंट के लिए आखिर में मैच की सबसे लंबी 73 शॉट्स की रैली हुई जिसे देखकर हर कोई रोमांच से भर गया। और सिंधू ने 22-20 के अंतर से गेम अपने नाम कर 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। 

इसके बाद हार-जीत का फैसला तीसरे और अंतिम गेम में हुआ जहां दोनों खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी। यह हाल के दिनों में महिला वर्ग में खेला गया सबसे कड़ा फाइनल मुकाबला था जिसे देखने वाला हर शख्श रोमांच से भर गया। 

विज्ञापन
तीसरे गेम में दोनों के बीच 15-15 की बराबरी । 
तीसरे गेम का पहला हाफ 11-9 से सिंधू के नाम। 
तीसरे गेम में 9-9 की बराबरी, दोनों के बीच कड़ा मुकाबला 
1-5 से पिछड़ने के बाद सिंधू की तीसरे गेम में शानदार वापसी। 5-5 की बराबरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा गेम सिंधू के नाम, स्कोर 21-19, 20-22 , आखिरी गेम प्वाइंट के लिए हुई 76 शॉट्स की रैली। 
दूसरे गेम में सिंधु ने गंवाए 3 गेम प्वाइंट, स्कोर 20-20
सिंधू की बढ़त कायम 18-16 से आगे।
सिंधू की शानदार वापसी लगातार हासिल किए पांच अंक। स्कोर 16-13 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed