फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   'Winning bronze medal in BWF World Championship compensated for Olympics', said Chirag Shetty

Badminton: 'बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने से ओलंपिक की भरपाई कर दी', बोले चिराग शेट्टी

Tue, 02 Sep 2025 03:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 Sep 2025 03:58 PM IST
सार

भारत की इस जोड़ी का पहली बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना सेमीफाइनल में चीन की 11वीं वरीयता प्राप्त चेन बो यांग और लियू यी की जोड़ी से हार के साथ टूट गया।

विज्ञापन
'Winning bronze medal in BWF World Championship compensated for Olympics', said Chirag Shetty
सात्विक-चिराग की जोड़ी (पुरानी तस्वीर) - फोटो : BAI Media

विस्तार

भारतीय पुरुष युगल बैडमिंटन टीम के सदस्य चिराग शेट्टी ने कहा कि हाल में पेरिस में विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने से एक साल पहले इसी शहर में ओलंपिक खेलों में पोडियम तक नहीं पहुंच पाने की काफी हद तक भरपाई कर दी। चिराग और लंबे समय से उनके साथी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने पिछले सप्ताह विश्व चैंपियनशिप में पुरुष युगल का कांस्य पदक जीता। दुनिया की नौवें नंबर की इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता आरोन चिया और सोह वूई यिक को हराकर विश्व चैंपियनशिप में अपना दूसरा पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Trending Videos

भारत की इस जोड़ी का पहली बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना सेमीफाइनल में चीन की 11वीं वरीयता प्राप्त चेन बो यांग और लियू यी की जोड़ी से हार के साथ टूट गया। चिराग ने कहा, 'मुझे लगता है कि आरोन और सोह के खिलाफ जीत निश्चित रूप से बहुत खास है। इससे यह सुनिश्चित हो गया कि अगर हम सही रणनीति के साथ खेलें तो हम किसी को भी हरा सकते हैं। हाल ही में उनके खिलाफ हमारा रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा था। विशेष कर ओलंपिक खेलों में जहां हमें उनके हाथों हार का सामना करना पड़ा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'इसलिए उन्हें लगातार गेम में हराने से निश्चित रूप से हमारा मनोबल बढ़ा और यह पिछले साल के ओलंपिक खेलों की एक तरह से भरपाई भी थी। हम ओलंपिक में उसी कोर्ट पर उनसे हार गए थे। इसलिए उनके खिलाफ जीत वास्तव में खास थी।' एक साल पहले सात्विक और चिराग को ओलंपिक में पदक से चूकने का दर्द सहना पड़ा था, जब मलेशियाई जोड़ी ने उनका अभियान बीच में ही रोक दिया था।
विज्ञापन

कांस्य पदक जीतने के साथ ही सात्विक और चिराग विश्व चैंपियनशिप में एक से अधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं। साइना नेहवाल ने विश्व चैंपियनशिप में दो जबकि पीवी सिंधू ने पांच पदक जीते हैं। चिराग ने कहा, 'यह जानकर बहुत अच्छा लग रहा है कि साइना और सिंधू के साथ हम भी विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। यह इसलिए मायने रखता है क्योंकि पिछले कुछ साल हमारे लिए कोर्ट के अंदर और बाहर अच्छे नहीं रहे थे।'

उन्होंने कहा, 'इस जीत से यह सुनिश्चित हो गया कि हम सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।' सात्विक और चिराग के इस पदक के साथ ही 2011 से विश्व चैंपियनशिप में भारत का पोडियम पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। चिराग ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। यह बड़ी उपलब्धि है। सभी को इस बार मुश्किल ड्रॉ मिले थे लेकिन हमारे सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed