{"_id":"573db6304f1c1bf957ac72ee","slug":"uber-cup-india-won-quarter-final-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबेर कप में भारत का कांस्य पदक पक्का, जीता क्वार्टर फाइनल","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
उबेर कप में भारत का कांस्य पदक पक्का, जीता क्वार्टर फाइनल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 May 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने उबेर कप में बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को 3-1 से हराकर कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है।
विज्ञापन
भारत की शीर्ष शटलर साइना नेहवाल को 2013 की विश्व चैंपियन रत्चानोक इंतानोन के खिलाफ 21-12, 21-19 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पीवी सिंधू और अनुभवी ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने जिम्मेदारी संभाली और उसके बाद सिंगल्स और युगल मुकाबला जीतकर बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विश्व में दसवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने बुसानन को 21-18, 21-7 से पराजित किया तो ज्वाला गट्टा और अश्विनी ने पुट्टिया सुपाजिराकुल और सैपसिरी को 21-19, 21-12 से मात दी। उसके बाद दूसरे एकल में 19 साल की रुतविका शिवानी गाडे ने विश्व में 25वें नंबर की खिलाड़ी नितचाओन जिंडापोल को 41 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-16 पराजित किया।
विज्ञापन
उसके बाद एन सिक्की रेड्डी और सिंधू का जोंगकोलपान और रविंदा प्राजोनग्जई के बीच होने वाला दूसरा युगल अप्रासंगिक हो गया था। सेमीफाइनल में भारत के चीन से भिड़ने की संभावना है।