फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Two Malaysian players banned for match-fixing

मलेशिया के दो बैडमिंटन खिलाड़ियों पर लगा 20 और 15 साल का प्रतिबंध

Thu, 03 May 2018 02:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two Malaysian players banned for match-fixing
मलेशिया के बैडमिंटन खिलाड़ी

भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद मलेशिया के दो बैडमिंटन खिलाड़ियों पर 20 और 15 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इससे उनका करियर लगभग खत्म हो गया। 

विज्ञापन


विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने बुधवार को कहा कि पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन जुल्फादली जुल्किफली पर 20 साल का प्रतिबंध और 25000 डॉलर (करीब 16.68 लाख रुपये) जुर्माना लगाया गया है।  
विज्ञापन


तान चुन सियांग पर 15 साल का प्रतिबंध और 15000 डॉलर (करीब 10 लाख रुपये) जुर्माना लगाया गया है। यह प्रतिबंध 12 जनवरी से प्रभावी होगा। इन दोनों को सट्टेबाजी, जुआ और अनियमित मैच परिणाम से संबंधित बीडब्ल्यूएफ की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ पैनल ने फरवरी में सिंगापुर में इस मामले की सुनवाई की थी। उन्होंने पाया कि यह दोनों खिलाड़ी 2013 से कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। जुल्फादली लंबे समय तक इसमें लिप्त रहे और उन्होंने चार मैचों के परिणाम भी प्रभावित किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed