फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Treesa-Gayatri pair wins title at Syed Modi International Pruthvi-Sai, Tanisha-Dhruv end as runners-up

Syed Modi International: त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने जीता खिताब, तनीषा-ध्रुव उपविजेता रहे

Sun, 01 Dec 2024 04:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 01 Dec 2024 04:17 PM IST
सार

त्रीसा-गायत्री ने सिर्फ 40 मिनट में लि जिंग और लि कियान की जोड़ी को 21-18, 21-11 से हराया। त्रीसा-गायत्री भारत की पहली महिला युगल जोड़ी बन गई है जिन्होंने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

विज्ञापन
Treesa-Gayatri pair wins title at Syed Modi International Pruthvi-Sai, Tanisha-Dhruv end as runners-up
त्रीसा-गायत्री की जोड़ी - फोटो : BAI

विस्तार

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम कर लिया। त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने फाइनल में चीन की बाओ लि जिंग और लि कियान की जोड़ी को हराया और अपना पहला सुपर 300 बैडमिंटन खिताब जीत लिया। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य विजेता भारतीय जोड़ी ने इसके साथ ही बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर लिया। 
विज्ञापन

त्रीसा-गायत्री ने सिर्फ 40 मिनट में लि जिंग और लि कियान की जोड़ी को 21-18, 21-11 से हराया। त्रीसा-गायत्री भारत की पहली महिला युगल जोड़ी बन गई है जिन्होंने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। त्रीसा और गायत्री की जोड़ी 2022 सीजन में उपविजेता रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तनीषा-कपिल और कृष्णमूर्ति-प्रतीक फाइनल में हारे 
भारत के पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक की पुरुष युगल जोड़ी तथा तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल टीम ने अपना अभियान उपविजेता के तौर पर समाप्त किया। पृथ्वी और साई ने 71 मिनट तक चले पुरुष युगल फाइनल में कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन उन्हें चीन के हुआंग डि और लियू यांग से 14-21, 21-19, 17-21 से हार का मुंह देखना पड़ा। इससे पहले पांचवी वरीयता प्राप्त तनीषा और ध्रुव की जोड़ी एक गेम की बढ़त गंवाकर मिश्रित युगल के फाइनल में थाईलैंड के डेचापोल पुआवारानुक्रोह और सुपिसारा पाएवसम्प्रान की जोड़ी से 21-18, 14-21, 8-21 से पराजित हो गई।
विज्ञापन

पृथ्वी और साई ने पहले गेम में 8-8 की बराबरी हासिल की हुई थी लेकिन प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में वापसी करते हुए भारतीयों ने ब्रेक तक 11-7 से बढ़त बना ली और यह गेम हासिल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी ने साई के ताकतवर स्मैश की बदौलत 1-5 से उबरते हुए 7-7 से बराबरी प्राप्त की। लेकिन 17-18 का अंतर कम करने के बावजूद चीन की जोड़ी ने संयम बरतते हुए मैच जीत लिया। मिश्रित युगल के फाइनल में तनीषा और ध्रुव 6-0 से आगे थे। लेकिन थाईलैंड की जोड़ी ने वापसी करते हुए बढ़त 14-12 कर दी। दोनों जोड़ियां फिर 18-18 से बराबर थीं। तनीषा ने अहम मौके पर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के कमजोर रिटर्न का फायदा उठाया और पहला गेम भारतीयों की झोली में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed