फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Tokyo Olympics 2021 Shuttler Pv sindu said I was Was literally blank when I won final point in bronze medal match

Tokyo Olympics: जीत के बाद सिंधु बोलीं- फाइनल प्वाइंट जीतने के बाद दिमाग सचमुच ब्लैंक था

Mon, 02 Aug 2021 03:35 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 02 Aug 2021 03:35 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने बयान दिया है। उनका कहना है कि आखिरी पॉइंट जीतने के बाद मेरा दिमाग ब्लैंक था। सिंधु ने चीन ही बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता था। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Shuttler Pv sindu said I was Was literally blank when I won final point in bronze medal match
कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की स्टार शटलर वीपी सिंधु ने बयान दिया है। उनका कहना है कि फाइनल पॉइंट जीतने के बाद उनका दिमाग सचमुच ब्लैंक था। उनके मुताबिक, अंतिम समय में मैंने जो उपलब्धि हासिल की उसका कुछ क्षण तक मैंने अनुभव किया। सिंधु ओलंपिक में बैडमिंटन स्पर्धा में लगातार दूसरा पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

पीवी सिंधु भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में दो पदक जीते हैं। बीते रविवार (1 अगस्त) को सिंधु ने ही बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता था। इस मुकाबले में उन्होंने चीनी खिलाडी जियाओ को 21-13, 21-15 से शिकस्त दी। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित की गई वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांस्य पदक विजेता सिंधु ने कहा, वास्तव में मैं देश के लिए पदक जीतकर बहुत खुश हूं मैं अपने आपको गौरवान्ति महसूस कर रही हूं, यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है, रियो में रजत पदक जीता और य़हां टोक्यो में कांस्य, इस उपलब्धि से मैं बहुत खुश हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधु ने आगे कहा, मैं सेमीफाइनल मैच हारने के बाद थोड़ा निराश थी, मेरे कोच और फीजियो ने मुझसे कहा कि अभी सफर खत्म नहीं हुआ है, सेमीफाइनल के बाद मेरी मेरी मिश्रित भावनाएं थीं, मुझे दुखी होना चाहिए या मुझे खुश होने के लिए दूसरा मौका मिलना चाहिए। जिस दिन मेरा कांस्य पदक के लिए मुकाबला होना था मैं सुबह जागी और मैंने अपने आप में सोचा कि आज मुझे सबसे अच्छा करना है, देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतने बड़ी बात है। 

विज्ञापन

इस दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि ब्रांज मेडल के लिए होने वाले मुकाबले से पहले कोच से क्या बात हुई। इस सवाल के जवाब में सिंधु ने कहा, सेमीफाइनल में हारने के बाद मैं दुखी थी, हम सबकी आंखों में आंसू थे, मेरे कोच पार्क ताइ सैंग और फीजियो ने हौसला बढ़ाया। उन्होंने मुझसे कहा जाओ अब सिर्फ एक और मैच है, उन्होंने कहा मैं दुखी नहीं हो सकती। कोच मुझसे कह रहे थे और मैं तैयारी कर रही थी। कोच ने कहा था कि कांस्य पदक और चौथे स्थान में बहुत बड़ा अंतर होता है। सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद कोच पार्क ताइ सैंग ने भी खुशी जाहिर की। पार्क ने कहा कि मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि मेरे कोचिंग करियर में यह पहली बार है जब मेरे खिलाड़ी ने पदक जीता। पार्क के मुताबिक सिंधु की इस उपलब्धि से मैं बहुत खुश हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed