{"_id":"679b672c85266fb6fd06a953","slug":"thailand-open-kidambi-srikanth-and-subramanian-enter-quarterfinals-rohan-rutvika-pair-lost-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thailand Open: किदाम्बी श्रीकांत और सुब्रमण्यन थाईलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में, रोहन-रुत्विका की जोड़ी हारी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Thailand Open: किदाम्बी श्रीकांत और सुब्रमण्यन थाईलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में, रोहन-रुत्विका की जोड़ी हारी
Thu, 30 Jan 2025 05:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक (थाईलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक (थाईलैंड)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 Jan 2025 05:19 PM IST
सार
मिश्रित युगल में भारत के रोहन कपूर और रूत्विका की जोड़ी को थाईलैंड की रतचापोल मकासासिथोर्ण और नाटामोन लैसुआन की जोड़ी से 19-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
किदाम्बी श्रीकांत
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और एस सुब्रमण्यन ने गुरुवार को बैंकॉक अपने मुकाबले जीतकर थाईलैंड मास्टर्स बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। श्रीकांत को राउंड 16 के मैच में हांगकांग के 20 साल के जेसन गुनावान को 21-19, 21-15 से हराने में महज 42 मिनट लगे। इससे पहले उन्होंने गुनावान को पिछले साल बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में हराया था।
हालांकि, सुब्रमण्यन को इंडोनेशिया के चिको औरा द्वी वारदोयो पर जीत के दौरान मशक्कत करनी पड़ी जिसमें वह पहला गेम गंवा बैठे, लेकिन 9-21, 21-10, 21-17 से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। हालांकि, मिश्रित युगल में भारत के रोहन कपूर और रूत्विका की जोड़ी को थाईलैंड की रतचापोल मकासासिथोर्ण और नाटामोन लैसुआन की जोड़ी से 19-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।