{"_id":"5d5035008ebc3e6cf035e8f5","slug":"thailand-open-champion-chirag-and-satvik-targets-world-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराग-सात्विक ने थाईलैंड ओपन जीतकर रचा था इतिहास, अब निगाहें विश्व चैंपियनशिप के पदक पर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चिराग-सात्विक ने थाईलैंड ओपन जीतकर रचा था इतिहास, अब निगाहें विश्व चैंपियनशिप के पदक पर
Sun, 11 Aug 2019 09:02 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड ओपन के साथ करिअर का पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 खिताब जीतने के बाद अब चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी की निगाह 19 से 25 अगस्त तक स्विट्जरलैंड के बासेल में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के पदक पर हैं।
विज्ञापन
चिराग ने कहा, ‘विश्व चैंपियनशिप अगले हफ्ते है और इस प्रतियोगिता से पहले हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। अधिकतर शीर्ष खिलाड़ियों ने थाईलैंड में हिस्सा लिया था। हमें पता है कि हम प्रबल दावेदार के रूप में नहीं उतरेंगे लेकिन इससे (थाईलैंड में खिताब) पदक जीतने की उम्मीद जागी है। हमारे अंदर विश्व चैंपियन बनने की क्षमता है। थाईलैंड ओपन का स्तर ऊंचा था। यह आसानी से विश्व चैंपियनशिप के स्तर का था इसलिए मुझे लगता है कि हमारे पास पदक जीतने का मौका है।’
विज्ञापन
इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत चिराग और सात्विक की जोड़ी सात स्थान की छलांग के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई है। चिराग ने कहा कि अब हमें साल के अंत तक शीर्ष दस में जगह बरकरार रखनी है ताकि टोक्यो ओलंपिक में जगह बना सकें।
विज्ञापन