{"_id":"57bad7ae4f1c1b9663d4fb26","slug":"telengana-deputy-cm-offer-a-better-coach-for-sindhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना के डिप्टी सीएम ने किया गोपीचंद का अपमान, सिंधू को दिया नए कोच का ऑफर","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
तेलंगाना के डिप्टी सीएम ने किया गोपीचंद का अपमान, सिंधू को दिया नए कोच का ऑफर
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
नेताओं की संवेदनहीनता के बारे में हम हमेशा सुनते आए हैं, लेकिन कुछ बेहतर करने की चाह में वह कैसे अर्थ का अनर्थ कर लेते हैं, इसकी एक मिसाल तेलंगाना में देखने को मिली ।
एक तरफ पीवी सिंधू के ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच उन्हें अपना-अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाने की होड़ मच गई वहीं दूसरी तरफ कौन सा राज्य ज्यादा पैसे पुरस्कार के रुप में देता है इसे लेकर भी प्रतिस्पर्धा होने लगी।
विज्ञापन
एक तरफ पीवी सिंधू के ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच उन्हें अपना-अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाने की होड़ मच गई वहीं दूसरी तरफ कौन सा राज्य ज्यादा पैसे पुरस्कार के रुप में देता है इसे लेकर भी प्रतिस्पर्धा होने लगी।
विज्ञापन
तेलंगाना के डिप्टी सीएम ने किया गोपीचंद का अपमान, सिंधू को दिया नए कोच का ऑफर
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
लेकिन इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री ने पीवी सिंधू को ऐसा ऑफर दे डाला जिससे सीधे तौर पर पुलेला गोपीचंद का अपमान हुआ। एक तरफ उन्हें सिंधू की सफलता के लिए गोपीचंद की प्रशंसा करनी थी उसकी जगह उन्होंने सिंधू को 2020 में जापान की राजधानी टोकियो में होने वाले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए एक बेहतर कोच उपलब्ध कराने का ऑफर दे डाला।
यह बात सिंधू और गोपीचंद के प्रशंसकों के गले नहीं उतर रही है। जिन लोगों को यह लगता है कि गोपीचंद के नेतृत्व में भारत ने लगातार दो ओलंपिक में दो पकद जीते हैं ऐसे में भारत के लिए उनसे बेहतक कोच कौन हो सकता है। इसे लेकर उप मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया पर खिंचाई शुरू हो गई।
लोगों ने मंत्री को आईना दिखाते हुए कहा कि गोपीचंद से बेहतर कोच और कोई नहीं हो सकता "बेटर कोच" का क्या मतलब है।
वहीं रत्नाकर नाम के व्यक्ति ने ट्वीट कर कहा कि तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री अली को यह मालूम होना चाहिए कि गोपी ही सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्हें इस तरह के बेतुके बयान नहीं देने चाहिए।
यह बात सिंधू और गोपीचंद के प्रशंसकों के गले नहीं उतर रही है। जिन लोगों को यह लगता है कि गोपीचंद के नेतृत्व में भारत ने लगातार दो ओलंपिक में दो पकद जीते हैं ऐसे में भारत के लिए उनसे बेहतक कोच कौन हो सकता है। इसे लेकर उप मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया पर खिंचाई शुरू हो गई।
लोगों ने मंत्री को आईना दिखाते हुए कहा कि गोपीचंद से बेहतर कोच और कोई नहीं हो सकता "बेटर कोच" का क्या मतलब है।
वहीं रत्नाकर नाम के व्यक्ति ने ट्वीट कर कहा कि तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री अली को यह मालूम होना चाहिए कि गोपी ही सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्हें इस तरह के बेतुके बयान नहीं देने चाहिए।
तेलंगाना के डिप्टी सीएम ने किया गोपीचंद का अपमान, सिंधू को दिया नए कोच का ऑफर
महबूब अली
उप मुख्यमंत्री महमूद अली ने कहा कि सिंधू हमारी बेटी है उसने हमारा मान बढ़ाया है। अब हम सिंधू को एक अतिरिक्त कोच मुहैया कराएंगे। उनके वर्तमान कोच गोपीचंद अच्छे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि वह आगामी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।
महमूद अली ने यह घोषणा उस दौरान की जब लोग उनके साथ रियो से हैदराबाद वापस लौट रही सिंधू का स्वागत करने के लिए हैदराबाद हवाई अड्डे के बाहर खड़े थे। लोगों के साथ सिंधु के माता-पिता और आंध्र और तेलंगाना के कई मंत्री उपस्थित थे।
तेलंगाना सरकार ने पहले ही सिंधू को 5 करोड़ रुपये, पुलेला गोपीचंद अकादमी के पास 1 हजार गज का प्लॉट और उपयुक्त सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।