{"_id":"61df042f67d4fa401d7a2d68","slug":"tasneem-first-indian-female-shuttler-to-become-world-s-junior-number-one-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton: तस्नीम दुनिया की जूनियर नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय महिला शटलर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Badminton: तस्नीम दुनिया की जूनियर नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय महिला शटलर
Wed, 12 Jan 2022 10:09 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:09 PM IST
सार
तस्नीम मीर से पहले लड़कों के एकल वर्ग में लक्ष्य सेन, सिरिल वर्मा और आदित्य जोशी नंबर एक खिलाड़ी बने थे। साइना और सिंधू जैसी खिलाड़ी भी यह कारनामा नहीं कर पाई थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तस्नीम मीर बीडब्ल्यूएफ जूनियर रैंकिंग के अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गईं। वह यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय शटलर हैं। गुजरात की 16 साल की तस्नीम को पिछले साल शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला जिसमें उन्होंने तीन जूनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीते थे। इससे वह तीन पायदान के फायदे से जूनियर विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रहीं।
तस्नीम ने कहा,‘मैं यह नहीं कह सकती कि मुझे इसकी उम्मीद थी। मैंने सोचा कि मैं नंबर एक नहीं बनूंगी क्योंकि टूर्नामेंट कोविड-19 से प्रभावित हो रहे थे। मैंने बुल्गारिया, फ्रांस और बेल्जियम में तीन टूर्नामेंट जीते थे। इसलिए मैं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनकर काफी खुश और रोमांचित हूं।’
यह उपलब्धि किसी भी भारतीय जूनियर महिला खिलाड़ी ने हासिल नहीं की थी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल भी ऐसा नहीं कर सकीं। लड़कों के एकल वर्ग में लक्ष्य सेन, सिरिल वर्मा और आदित्य जोशी नंबर एक खिलाड़ी बने थे।