फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Tanisha Crasto and Dhruv Kapila started mixed doubles campaign at Indonesia Masters Super 500 on bright note

Indonesia Masters: क्रास्टो-कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी अगले दौर में पहुंची, अब मलेशियाई जोड़ी से होगा सामना

Wed, 22 Jan 2025 04:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 22 Jan 2025 04:38 PM IST
सार

क्रास्टो और कपिल ने पहले दौर के मैच में अदनान मौलाना और इंदा काहया सारी जमील की इंडोनेशियाई जोड़ी को 21-18, 21-14 से हराया और अब उनका अगला मुकाबला मलेशिया के पैंग रॉन हू और सु यिन चेंग से होगा।

विज्ञापन
Tanisha Crasto and Dhruv Kapila started mixed doubles campaign at Indonesia Masters Super 500 on bright note
तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला - फोटो : X

विस्तार

तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और सीधे गेम में जीत दर्ज करके इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। क्रास्टो और कपिल ने पहले दौर के मैच में अदनान मौलाना और इंदा काहया सारी जमील की इंडोनेशियाई जोड़ी को 21-18, 21-14 से हराया और अब उनका अगला मुकाबला मलेशिया के पैंग रॉन हू और सु यिन चेंग से होगा।
विज्ञापन


क्रास्टो ने मंगलवार को अनुभवी अश्विनी पोनप्पा के साथ महिला युगल के दूसरे दौर में भी प्रवेश किया। इस जोड़ी ने थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसथापोर्नपार्न और सुकिता सुवाचाई को 21-6, 21-14 से हराया और अब उनका सामना मलेशिया की पेई की गो और मेई जिंग तेओह से होगा। हालांकि रोहन कपूर और रूथविका शिवानी गद्दे की अन्य भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी पहले दौर में इंग्लैंड के ग्रेगरी मायर्स और जेनी मायर्स से 9-21, 13-21 से हारकर बाहर हो गई।
विज्ञापन


भारत के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओडिशा मास्टर्स 2023 के उपविजेता आयुष शेट्टी और किरण जॉर्ज दोनों अपने पुरुष एकल के शुरुआती दौर के मैच हार गए। शेट्टी ने 19-21, 19-21 से हारने से पहले चीन के विश्व में नंबर एक खिलाड़ी शी यू क्यूई के सामने कड़ी चुनौती पेश की, जबकि किरण जॉर्ज कोरिया के जियोन ह्योक-जिन से 12-21, 10-21 से हार गए। महिला एकल में भी भारत के लिए यह अच्छी शुरुआत नहीं रही। रक्षिता श्री संतोष रामराज शुरुआती दौर में जापान की टोमोका मियाज़ाकी से 17-21, 19-21 से जबकि तान्या हेमंत थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन से 14-21, 11-21 से हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed