{"_id":"5daca1208ebc3e93ca6f98c8","slug":"tai-tzu-ying-and-kento-momota-wins-denmark-open-jelena-ostapenko-wins-luxembourg-open","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताई जू यिंग और मोमोता बने डेनमार्क ओपन चैंपियन, ओस्टापेंको ने जीता लक्जमबर्ग ओपन","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
ताई जू यिंग और मोमोता बने डेनमार्क ओपन चैंपियन, ओस्टापेंको ने जीता लक्जमबर्ग ओपन
Mon, 21 Oct 2019 07:45 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
ताई जू
- फोटो : pti
चीनी ताइपे की चौथी वरीय खिलाड़ी ताई त्ज़ु यिंग ने डेनमार्क ओपन का महिला एकल का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए मुकाबले में ताई ने जापान की स्टार खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को हराकर खिताब पर कब्जा बरकरार रखा।
विज्ञापन
ओकुहारा को लगातार दो सेटों में 21-17 और 21-14 से हराकर ताई त्ज़ु यिंग ने लगातार दूसरी बार डेनमार्क ओपन की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं पुरुषों के एकल में जापान के शीर्ष वरीय खिलाड़ी केंटो मोमोता ने चीनी खिलाड़ी चेन लॉन्ग को 21-14, 21-12 से शिकस्त देकर खिताब जीता।
विज्ञापन
Trending Videos
ओस्टापेंको ने जीता लक्जमबर्ग ओपन
फ्रेंच ओपन की पूर्व विजेता येलेना ओस्टापेंको ने जूलिया जोर्जेस को हराकर लक्जमबर्ग ओपन का खिताब जीता। रविवार को खेले गए फाइनल में ओस्टापेंको ने दो साल के खिताबी सूखे को खत्म किया। लात्विया की 22 साल की इस खिलाड़ी ने जूलिया को एकतरफा मुकाबले में 6-4, 6-1 से शिकस्त दी। सितंबर 2017 में सियोल ओपन में जीत दर्ज करने के बाद यह उनका पहला खिताब है।