फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Syed Modi Super Kidambi Srikant advances to the quarterfinals win over P Kashyap Lakshya Sen out 

सैयद मोदी टूर्नामेंट: श्रीकांत-सौरभ क्वॉर्टरफाइनल में, लक्ष्य और अजय हारे

Thu, 28 Nov 2019 02:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 28 Nov 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Syed Modi Super Kidambi Srikant advances to the quarterfinals win over P Kashyap Lakshya Sen out 
किदांबी श्रीकांत - फोटो : SELF

पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत और सौरभ वर्मा सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। उधर, महिला वर्ग में शीर्ष और ओलंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन कोरिया की सिम यू जिन को 19-21, 21-13, 21-11 से मात देकर अंतिम आठ में पहुंची। तीसरी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में हमवतन पारुपल्ली कश्यप को 18-21, 22-20, 21-16 से हराया। अब उनका सामना कोरिया के सातवें वरीय सोन वान हो से होगा। सौरभ ने हमवतन अलाप मिश्रा को 21-11, 21-18 से हराकर थाईलैंड के कुनालवत वितिदसार्न से खेलने का हक पाया। कुनालवत ने विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बीसाई प्रणीत को 21-11, 21-17 से मात दी। 

विज्ञापन

लक्ष्य पहले ही मैच में हारे

पहले दौर में वॉकओवर पाने वाले स्कॉटिश ओपन के चैंपियन 18 वर्षीय लक्ष्य पहला ही मुकाबला हार गए। उत्तराखंड के लक्ष्य को अनुभवी सोन वान के हाथों 14-21, 17-21 से हार मिली। अजय जयराम को चीन के झाओ जुन पेंगे से 18-21, 21-14, 28-30 से, सिरिल वर्मा को कोरिया के हियो कवांग से 9-21, 22-24-22 से हार मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विनी-सिक्की हटीं

महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी इंग्लैंड की चोले बिर्च और लॉरेन स्मिथ के खिलाफ पहले गेम के बाद ही मैच से हट गई। सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर की जोड़ी हमवतन रिया मुखर्जी और अनुरा प्रभुदेसाई को 21-12, 21-15 से हराकर आगे बढ़ी। कुहू गर्ग और अनुष्का पारिख की जोड़ी ने शेषाद्राी सान्याल और लवण्या शर्मा को 21-13, 21-6 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed