फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Star Shuttler PV Sindhu is celebrating her birthday some interesting facts about-badminton player

जन्मदिन विशेष: 26 साल की हुईं पीवी सिंधू, विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय के बारे में जानें सबकुछ

Mon, 05 Jul 2021 12:29 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 05 Jul 2021 12:29 PM IST
सार

पीवी सिंधू आज ्अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। बैडमिंटन की इस स्टार खिलाड़ी ने बहुत कम समय में भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया। वह बैडमिंटन में ओलंपिक पदक सहित कई खिताब अपनी झोली में डाल चुकी हैं।

विज्ञापन
Star Shuttler PV Sindhu is celebrating her birthday some interesting facts about-badminton player
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 5 जुलाई 1995 को हैदराबाद में जन्मीं सिंधू आज 26 साल की हो गर्ईं। बहुत कम उम्र में सिंधू का शुमार दुनिया की दिग्गज महिला बैडमिटन खिलाड़ियों में किया जाने लगा। वह भारत की महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता। सिंधू को विश्व पटल पर उस समय पहचान मिली जब साल 2012 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की तरफ से जारी की गई रैंकिंग में उन्होंने 20वां स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि उन्होंने 17 साल की उम्र में हासिल की।  

विज्ञापन


सिंधू को खेल विरासत में मिला है। उनके पिता पीवी रमन्ना और मां पी विजया राष्ट्रीय स्तर तक वॉलीबॉल खेल चुके हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर सिंधू के अब तक के बैडमिंटन करियर पर एक नजर डालते हैं। 
विज्ञापन


मलेशिया ओपन 2013- स्वर्ण पदक

साल 2013 में मलेशिया ओपन में स्वर्ण पदक जीतकर सनसनी फैला दी। इसके बाद वह एक युवा खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बैडमिंटन जगत में बनाने में सफल रहीं। 

ग्वांगझू  वर्ल्ड चैंपियनशिप 2013- कांस्य पदक

इसके बाद उसी साल यानी 2013 में एक बार फिर सिंधू ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। चीन के ग्वांगझू में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की तरफ से आयोजित की गई विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मुकाबले में उन्होंने ओलंपिक पदक विजेता वान इहान को हराया था। सिंधू विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज 2015- रजत पदक

डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज के समय सिंधू शानदार फॉर्म में थीं और उन्होंने शीर्ष खिलाड़ी वांग इहान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। लेकिन इसके बाद वह फाइनल नहीं जीत सकीं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

रियो ओलंपिक 2016- रजत पदक

भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में नया अध्याय उस समय जुड़ा जब रियो ओलंपिक में अपना दबदबा कायम करते हुए सिंधू ने रजत पदक जीता। उनकी इस असाधारण प्रतिभा के चलते उन्हें नई उचाई मिली। उस समय भारत की तरफ से ओलंपिक में 116 में किया गया ये सबसे अच्छा प्रदर्शन था। 


इसके अलावा पीवी सिंधू ने इंडिया ओपन 2017 में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इंडिया ओपन सुपरसीरीज फाइनल में कैरोलिना मारिन को हराते हुए न सिर्फ ओलंपिक का बदला चुकाया बल्कि खिताब भी अपने नाम किया। इसके बाद 2019 में भी उनका स्वर्णिम सफर जारी रहा और इस साल बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में जापान की खिलाड़ी नाजोमी ओकुहारा को हराकर यह खिताब जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed