फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Srikanth loses, Indian challenge over in Japan Super Series

श्रीकांत हारे, जापान ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

Fri, 23 Sep 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
Srikanth loses, Indian challenge over in Japan Super Series
- फोटो : PTI

स्टार पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की हार के साथ ही जापान ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत को जर्मनी के मार्क ज्वीबलर ने 18-21, 21-14, 21-19 से हरा दिया।

विज्ञापन


आठवीं सीड श्रीकांत रियो ओलंपिक के बाद अपना टूर्नामेंट खेल रहे थे। रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले श्रीकांत जापान ओपन में भी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी को दुनिया के 15वें नंबर के मार्क ज्वीब्लर ने 58 मिनट में शिकस्त दी। श्रीकांत का इस हार के बाद मार्क के खिलाफ 2-2 का करियर रिकॉर्ड हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकांत ने शानदार शुरुआत की और पहला गेम 21-18 से अपने नाम किया लेकिन इसके बाद वह लगातार दोनों गेम हार गए। मार्क ने दूसरा गेम 21-14 से तथा तीसरा और निर्णायक गेम 21-19 से अपने नाम कर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया।

इससे पहले श्रीकांत के खिलाफ पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में हमवतन खिलाड़ी अजय जयराम रिटायर्ड हो गए और श्रीकांत ने अगले दौर में जगह बना ली। पहले गेम के बाद 28 वर्षीय जयराम के बाएं टखने में चोट लग गई और उन्होंने मुकाबला बीच में ही छोड़ दिया। मैच उस समय 2116 से श्रीकांत के पक्ष में था। 


श्रीकांत के अलावा अन्य भारतीय एचएस प्रणय को दूसरी सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ 16-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। विक्टर ने 44 मिनट में प्रणय को हराकर अंतिम आठ में स्थान बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed