फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   sports minister felicitate sindhu and saina for winning medals in world championships

वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में मेडल जीतने वाली सिंधू और सायना को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Fri, 01 Sep 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 01 Sep 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
sports minister felicitate sindhu and saina for winning medals in world championships
भारतीय बैडमिंटन टीम - फोटो : twitter

ग्लास्गो में संपन्न वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप्स में सिलवर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधू और ब्रोंज मेडलिस्ट सायना नेहवाल तथा क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे किदंबी श्रीकांत को खेल मंत्री विजय गोयल ने गुरुवार को सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री ने भारतीय बैडमिंटन टीम के हेड कोच पुलेला गोपीचंद और सायना नेहवाल के कोच विमल कुमार को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन


भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधू को वर्ल्ड चैंपियनशिप्स के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से 110 मिनट के मैराथन मुकाबले के बाद शिकस्त झेलना पड़ी थी। वहीं सायना का सफर भी सेमीफाइनल में ओकुहारा ने ही रोका था। उधर, मेंस सिंगल्स में किदंबी श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में सोन वान हो से शिकस्त झेलना पड़ी थी। 
विज्ञापन


खेल मंत्री ने अपने आवास पर शटलरों व कोच का सम्मान किया।  गोयल ने कहा, 'हमारे लिए यह खुशी का दिन है कि हम इन खिलाड़ियों का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने हमारे देश का मान बढ़ाया है। हम विश्व चैंपियन हैं क्योंकि हमारे पास दो पदक हैं।' सिंधू ने खेल मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में देश में काफी टैलेंटेड शटलर निकलकर आएंगे। फाइनल काफी मुश्किल और लंबा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रोंज मेडल जीतने वाली सायना ने कहा, 'मैं खेल मंत्री का शुक्रिया अदा करती हूं। वह हमेशा हमारा समर्थन करते हैं। चोट के बाद आकर इस तरह का प्रदर्शन करना मेरे लिए सकारात्मक पहलू है। हमारे देश में अब चैंपियन पैदा करना मुश्किल नहीं है। एक दिन वो भी आएगा जब हमारे यहां से चीन और जापान की तरह चैंपियन निकलकर आएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed