फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Sourabh Verma win hyderabad bwf open 2019 defeated Loh kean yew

सौरभ वर्मा ने हैदराबाद ओपन का खिताब अपने नाम किया, सिंगापुर के खिलाड़ी को हराकर बने चैंपियन

Sun, 11 Aug 2019 06:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 11 Aug 2019 06:00 PM IST
सार

  • फाइनल में दुनिया के 44वें नंबर के खिलाड़ी लोह की दी मात 
  • 02 दूसरी अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी है यह सौरभ की इस सत्र की 
  • 03 सुपर 100 जबकि करिअर का कुल आठ खिताब है यह सौरभ के करिअर का

विज्ञापन
Sourabh Verma win hyderabad bwf open 2019 defeated Loh kean yew
सौरभ वर्मा - फोटो : social media

विस्तार

मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा ने रविवार को हैदराबाद ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट का पुरूष एकल का खिताब जीत लिया है। सौरभ ने फाइनल में सिंगापुर के लोह कीन यियू को हराकर ये खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के 26 साल के सौरभ ने शानदार खेल दिखाते हुए विश्व रैंकिंग में 44वें स्थान पर काबिज कीन यियू को 52 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 14-21 और 21-16 से हराया। 
विज्ञापन


हैदराबाद के गाचीबाउली इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सौरभ ने अच्छी शुरूआत करते हुए 6-2 और फिर 11-4 की बढ़त कायम करते हुए आसानी से पहला गेम 21-13 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में कीन यियू ने जोरदार खेल दिखाते हुए लगातार पांच अंक बनाकर भारतीय खिलाड़ी को गेम में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे और फाइनल गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें ब्रेक के समय तक सौरभ ने 11-10 की बढ़त बनाई। उसके बाद सौरभ ने कीन यियू पर बढ़त बरकरार रखते हुए 21-16 की जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। 

इससे पहले सौरभ ने पिछले साल डच ओपन सुपर 100 और रूस ओपन सुपर 100 में भी खिताब अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed