{"_id":"5d4ee7068ebc3e6cc60b4a3d","slug":"sourabh-verma-ashwini-ponnappa-and-sikkireddy-enter-hyderabad-open-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ और अश्विनी-सिक्की की जोड़ी हैदराबाद ओपन के फाइनल में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सौरभ और अश्विनी-सिक्की की जोड़ी हैदराबाद ओपन के फाइनल में
Sat, 10 Aug 2019 09:17 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 10 Aug 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की शीर्ष वरीय महिला युगल जोड़ी ने हांगकांग की फान का यान और वु यि टिंग की जोड़ी को 21-12, 21-12 से शिकस्त देकर सत्र के पहले फाइनल में जगह बनाई। खिताब के लिए अब राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदकधारी जोड़ी का सामना बाएक हा ना और जंग क्यूंग युन की कोरियाई जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
उधर मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा ने मलयेशिया के सिकंदर जुल्करनैन पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर हैदराबाद ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश किया। मध्यप्रदेश के 26 साल के सौरभ ने 48 मिनट तक चले सेमीफाइनल में जुल्करनैन को 23-21, 21-16 से शिकस्त दी। सौरभ ने मई में स्लोवेनिया अंतरराष्ट्रीय का खिताब जीता था।
विज्ञापन
सातवें वरीय भारतीय का सामना रविवार को खिताबी भिड़ंत के लिए सिंगापुर के लोह कीन यियू से सामना होगा। लोह कीन ने सेमीफाइनल में कोरिया के हियो क्वांग ही को 16-21, 21-10, 25-23 से मात दी। सौरभ ने पिछले साल डच ओपन सुपर 100 और रूस ओपन सुपर 100 में खिताब अपने नाम किए थे।
विज्ञापन