{"_id":"5d402f0f8ebc3e6d206de715","slug":"sourabh-uttejitha-rao-enter-main-draw-of-thailand-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ और उत्तेजिता राव जीत के साथ थाईलैंड ओपन के मुख्य ड्रा में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ और उत्तेजिता राव जीत के साथ थाईलैंड ओपन के मुख्य ड्रा में
Wed, 31 Jul 2019 08:03 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
साई उत्तेजिता राव
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों सौरभ वर्मा और साई उत्तेजिता राव ने मंगलवार को यहां क्वालीफाइंग दौर में अपने-अपने मुकाबले जीतकर थाईलैंड ओपन में क्रमश: पुरुष और महिला एकल के मुख्य ड्रा में जगह बनाई।
विज्ञापन
सौरभ ने पहले दौर में थाईलैंड के कंतावत लीलावेचाबुतर को 21-18, 21-19 से हराने के बाद क्वालीफाइंग के दूसरे दौर में चीन के झाउ झी की को कड़े मुकाबले में 11-21, 21-14, 21-18 से हराकर पुरुष एकल के मुख्य दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
झाउ ने भारत के अजय जयराम को 21-16, 21-13 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी। उत्तेजिता राव कनाडा की टैम ब्रिटनी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 16-21 21-14 21-19 से जीत दर्ज करके महिला एकल के मुख्य ड्रा में पहुंची।
विज्ञापन
महिला एकल में साइना नेहवाल के अलावा पुरुष एकल में बी साई प्रणीत, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय और पारूपल्ली कश्यप जैसे भारतीय खिलाड़ी भी इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में चुनौती पेश करेंगे जो बुधवार से शुरू होगा।