{"_id":"68380f050b94c1d0dd06e327","slug":"singapore-open-badminton-satwik-and-chirag-in-quarter-finals-of-singapore-open-hs-prannoy-out-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Singapore Open Badminton: सिंधू और प्रणय टूर्नामेंट से बाहर, सात्विक-चिराग सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Singapore Open Badminton: सिंधू और प्रणय टूर्नामेंट से बाहर, सात्विक-चिराग सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में
Thu, 29 May 2025 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 29 May 2025 01:08 PM IST
सार
सात्विक और चिराग ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए एक घंटे 14 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में इंडोनेशिया की जोड़ी के खिलाफ 19-21 21-16 21-19 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
सिंधू और सात्विक-चिराग की जोड़ी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने गुरुवार को साबर कार्यमन गुटामा और मोह रेजा पहलवी इस्फहानी की सातवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी को हराकर सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
सात्विक और चिराग ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए एक घंटे 14 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में इंडोनेशिया की जोड़ी के खिलाफ 19-21 21-16 21-19 से जीत हासिल की। अगले दौर में भारतीय जोड़ी का सामना गोह से फेई और नूर इज्जुद्दीन की दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी से होगा। पिछले कुछ हफ्तों से फिटनेस समस्याओं से जूझने के बाद वापसी कर रही भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधू हारकर टूर्नामेंट से बाहर
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को हालांकि दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी चीन की चेन यूफेई के खिलाफ 65 मिनट चले कड़े मुकाबले में 9-21 21-18 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर खिसक चुकी सिंधू ने दूसरे गेम में अपनी पुरानी फॉर्म दिखाई। उन्होंने 19-12 की बढ़त बनाने के बाद दूसरा गेम 21-18 से जीता।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को हालांकि दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी चीन की चेन यूफेई के खिलाफ 65 मिनट चले कड़े मुकाबले में 9-21 21-18 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर खिसक चुकी सिंधू ने दूसरे गेम में अपनी पुरानी फॉर्म दिखाई। उन्होंने 19-12 की बढ़त बनाने के बाद दूसरा गेम 21-18 से जीता।
हालांकि तीसरे और निर्णायक गेम में चीन की खिलाड़ी ने अपने दमदार स्मैश और कोर्ट पर बेहतर नियंत्रण बनाते हुए मैच जीत लिया। पहले दौर में कनाडा की वेन यू झेंग के खिलाफ 21-14, 21-9 से जीत दर्ज करने वाली सिंधू दूसरे दौर में इस लय को बरकरार रखने में नाकाम रहीं। इसके अलावा पुरुष एकल में भारत को निराशा हाथ लगी जब एचएस प्रणय प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव के खिलाफ 16-21 14-21 से हारकर बाहर हो गए।