फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saurabh verma win russia open tour super 100 badminton champianship title

सौरभ वर्मा ने जीता रूस ओपन का खिताब, जापान के कोकी वतानाबे को दी मात

Sun, 29 Jul 2018 08:27 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
saurabh verma win russia open tour super 100 badminton champianship title
सौरभ वर्मा

पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा ने पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए रविवार को रूस ओपन टूर सुपर 100 बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। 25 वर्षीय सौरभ ने दुनिया के 119वें नंबर के जापानी खिलाड़ी कोकी वतानाबे के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद 19-21, 21-12, 21-17 से जीत दर्ज कर सत्र की पहली ट्रॉफी जीती भारतीय खिलाड़ी ने यह मुकाबला एक घंटे में अपने नाम किया। 

विज्ञापन


सौरभ पहले गेम में शुरू से ही वतानाबे से पिछड़ गए थे। जापानी खिलाड़ी ने 2-0 से शुरुआत की और इंटरवल तक वह 11-5 से आगे थे। भारतीय खिलाड़ी ने वापसी करके स्कोर 11-12 किया लेकिन वतानाबे ने जल्द ही 18-13 से बढ़त बना ली और उसके बाद 21-19 से गेम अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


दूसरे गेम में सौरभ ने अपनी गलतियों में सुधार करते जल्द ही 7-3 से बढ़त बना ली। वह ब्रेक तक 11-6 से आगे थे। इसके बाद भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और दूसरा गेम जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया। निर्णायक मुकाबले में वतानाबे ने शुरू में 9-3 से बढ़त बनाई और वह ब्रेक तक 11-7 से आगे थे। लेकिन सौरभ ने जज्बा दिखाया और जल्द ही स्कोर 15-15 से बराबर कर दिया। जब स्कोर 17-17 पर था तब सौरभ ने लगातार चार अंक बनाकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुहू-रोहन की जोड़ी खिताब से चूकी 
मिश्रित युगल में हालांकि रोहन कपूर और कुहू गर्ग की दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी खिताब से चूक गई। रोहन-कुहू को फाइनल में रूस के व्लादीमीर इवानोव और कोरिया की मिन कियुंग किम के हाथों 19-21, 17-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

मुझे अभी और सुधार की जरूरत : सौरभ

saurabh verma win russia open tour super 100 badminton champianship title
सौरभ वर्मा

‘मैं अपने खेल में सुधार कर रहा हूं लेकिन मुझे अपने खेल के कई पहलुओं पर अभी भी मेहनत करनी है। अगला टूर्नामेंट एशियाई खेल है और मैं अपने मजबूत पक्षों पर काम कर रहा हूं, जिससे मैं अच्छा कर सकूं। पिछले तीन मैचों की तुलना में फाइनल में शटल धीमी गति से आ रही थी। पहले गेम में मैं लय प्राप्त नहीं कर सका। मैंने जिस तरफ से खेलना शुरू किया वहां से शटल को देखना मुश्किल हो रहा था क्योंकि बैकग्राउंड सफेद था। दूसरे गेम में मेरे प्रतिद्वंद्वी के साथ भी यही हुआ।’ 

-02 दो साल बाद सौरभ ने कोई खिताब जीता। उन्होंने पिछली ट्रॉफी 2016 में चीनी ताइपे मास्टर्स के रूप में जीती थी।  
-05वीं ट्रॉफी सौरभ वर्मा ने अपने करिअर की जीती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed