फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Satwiksairaj Rankireddy-Chirag Shetty bowed out of Indonesia Open after losing to Chong-Wun in quarterfinal

Indonesia Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी का सफर क्वार्टर फाइनल में हुआ समाप्त, मलयेशियाई जोड़ी के खिलाफ मिली हार

Fri, 06 Jun 2025 04:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Jun 2025 04:35 PM IST
सार

सात्विक-चिराग की जोड़ी को 43 मिनट तक चले मुकाबले में मलयेशियाई जोड़ी के खिलाफ 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। ये चोंग-वुन की जोड़ी की सात्विक-चिराग के खिलाफ पिछले पांच मैचों में पहली जीत है।

विज्ञापन
Satwiksairaj Rankireddy-Chirag Shetty bowed out of Indonesia Open after losing to Chong-Wun in quarterfinal
सात्विक-चिराग - फोटो : ANI

विस्तार

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी का सफर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। सात्विक-चिराग की जोड़ी को मलयेशियाई की मान वेई चोंग और ति काई वुन की जोड़ी के खिलाफ शुक्रवार को हार का सामना करना पड़ा। विश्व की पूर्व नंबर एक भारतीय जोड़ी 2023 में इस टूर्नामेंट की विजेता बनी थी। 
विज्ञापन

टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त 
सात्विक-चिराग की जोड़ी को 43 मिनट तक चले मुकाबले में मलयेशियाई जोड़ी के खिलाफ 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। ये चोंग-वुन की जोड़ी की सात्विक-चिराग के खिलाफ पिछले पांच मैचों में पहली जीत है। सात्विक-चिराग की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। भारतीय जोड़ी को अपनी सर्विस और रिटर्न में संघर्ष करना पड़ा। मान-वुन ने पिछले महीने मलयेशिया मास्टर्स और जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गेम में सात्विक ने दो शॉट नेट पर मारे, जिससे मलयेशियाई टीम 9-7 से आगे हो गई। इंटरवल तक वे 11-9 से आगे थे। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद थोड़ा आक्रामक खेल दिखाया और 11-11 से बराबरी कर ली, लेकिन मान और वुन ने 15-12 की बढ़त हासिल कर ली। मलयेशियाई खिलाड़ियों ने दो बार नेट पर शॉट मारा, जिसके बाद भारतीयों ने वापसी करते हुए 17-17 से स्कोर बराबर कर लिया, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके। सात्विक ने नेट पर फिर से चूक की और मलयेशियाई टीम को गेम प्वाइंट दे दिया।
विज्ञापन

दूसरे गेम में अच्छी नहीं रही शुरुआत 
दूसरे गेम में भी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह एक समय 3-7 से पीछे चल रही थी। मलयेशियाई टीम ने इसके बाद भी अच्छा खेल दिखाया तथा दोनों टीम के बीच अंतर को 15-9 कर दिया। भारतीय जोड़ी हालांकि आसानी से हार मानने के लिए तैयार नहीं थी और उन्होंने जल्द ही स्कोर 16–18 कर दिया। मलयेशिया की टीम ने हालांकि इसके बाद चार मैच प्वाइंट हासिल किए और बिना किसी परेशानी के जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed