फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty pair went down against Chia-Soh in Singapore open semifinal

Singapore Open: सेमीफाइनल में समाप्त हुआ सात्विक-चिराग का सफर, आरोन-सोह की मलयेशियाई जोड़ी से मिली हार

Sat, 31 May 2025 10:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 31 May 2025 10:22 PM IST
सार

सात्विक-चिराग को 64 मिनट तक चले मुकाबले में आरोन-सोह के खिलाफ 21-19, 10-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने जबरदस्त धैर्य और जज्बे का प्रदर्शन कर सात मैच प्वाइंट बचाए लेकिन यह उन्हें हार से बचाने के लिए काफी नहीं था।

विज्ञापन
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty pair went down against Chia-Soh in Singapore open semifinal
चिराग-सात्विक - फोटो : PTI

विस्तार

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी का सफर सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में मलयेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी के खिलाफ तीन गेम तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। विश्व की पूर्व नंबर एक भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीता था, लेकिन वह लय बरकरार नहीं रख सकी। 
विज्ञापन

पहला गेम हारने के बाद आरोन-सोह ने की वापसी 
सात्विक-चिराग को 64 मिनट तक चले मुकाबले में आरोन-सोह के खिलाफ 21-19, 10-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने जबरदस्त धैर्य और जज्बे का प्रदर्शन कर सात मैच प्वाइंट बचाए लेकिन यह उन्हें हार से बचाने के लिए काफी नहीं था। मलयेशिया की इस जोड़ी ने ही पेरिस ओलंपिक में सात्विक-चिराग का अभियान समाप्त किया था। विश्व की 27वें नंबर की जोड़ी के खिलाफ आरोन-सोह ने एक बार फिर शुरुआत गेम गंवाने के बाद मजबूत वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत से करीबी रहा मुकाबला 
भारतीय जोड़ी के लिए यह इस साल तीसरा सेमीफाइनल था। यह जोड़ी इससे पहले इंडिया ओपन और मलयेशिया ओपन में अंतिम चार में पहुंची थी। यह मुकाबला शुरुआत से काफी करीबी था जहां दोनों जोड़ियों हर अंक के लिए पूरा जोर लगा रही थी। स्कोर एक समय 6-6 की बराबरी पर थी। भारतीय जोड़ी के दमदार स्मैश का आरोन चिया अच्छा बचाव कर रहे थे। चिराग के दमदार स्मैश से भारत ने एक बार फिर से स्कोर को 8-8 से बराबर किया, जबकि सात्विक के शानदार रिटर्न से इस जोड़ी ने 11-8 की बढ़त कायम की। भारतीय जोड़ी ने इस बढ़त को बरकरार रखते हुए स्कोर को 15-12 किया लेकिन मलयेशिया की जोड़ी ने वापसी करते हुए इसे 18-18 कर दिया। मलयेशिया की जोड़ी एक प्वाइंट का बचाव करने में सफल रही जबकि आरोन के चूकने से भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीत लिया।
विज्ञापन

अगले दो गेम जीतकर लगातार तीसरी बार फाइनल में मलयेशियाई जोड़ी 
मलयेशियाई जोड़ी ने दूसरे गेम में दमदार खेल से 5-0 की बढ़त कायम की। सात्विक और चिराग इसके बाद 32 शॉट वाली रैली को जीतने में सफल रहे लेकिन आरोन और सोह ने दबदबा कायम रखते हुए इस गेम को आसानी से जीत लिया। निर्णायक गेम की शुरुआती में कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन भारतीय जोड़ी की गलती का फायदा आरोन-सोह ने उठाया और लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed