फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Satwik reddy and chirag shetty became the first Indian pair to win Thailand open mens doubles

रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रचा इतिहास, जीता Thailand Open 2019 का खिताब

Sun, 04 Aug 2019 03:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 04 Aug 2019 03:35 PM IST
सार

BWF 500 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी 

विज्ञापन
Satwik reddy and chirag shetty became the first Indian pair to win Thailand open mens doubles
सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। रविवार को थाइलैंड ओपन पुरुष एकल का खिताब जीतने वाली यह भारत की पहली जोड़ी बन गई। गैरवरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फाइनल में चीन की ली जुन हुई और लिउ यू चेन की चीनी जोड़ी को 21-19, 18-21 और 21-18 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

विज्ञापन


भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में 10-6 की बढ़त बनाई। इसके बाद चीनी जोड़ी ने वापसी की और अंतर को कम किया। पहले गेम में ब्रेक के समय भारतीय जोड़ी 11-9 से आगे थी। इसके बाद दोनों जोड़ियों के बीच एक-एक अंक को लेकर कड़ा मुकाबला हुआ। हालांकि भारतीय जोड़ी ने 21-19 से पहला गेम अपने नाम किया। 
विज्ञापन


चीनी जोड़ी ने दूसरे गेम में 21-18 से जीत हासिल कर मैच में वापसी की। आखिरी गेम में युवा भारतीय जोड़ी ने दमदार वापसी की। शुरुआत में चीनी जोड़ी ने 4-1 की बढ़त बनाई, लेकिन भारतीय जोड़ी ने अपने खेल से खुद को मैच में बनाए रखा। चीनी जोड़ी ने कुछ गलतियां कीं जिसका चिराग और रंकीरेड्डी ने फायदा उठाया। अंत में चैंपियनशिप का यह निर्णायक गेम भारतीय जोड़ी ने 21-18 से अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed