{"_id":"6178a1495ff676740104c067","slug":"sameer-verma-makes-winning-start-against-lee-dong-keun-at-french-open-super-750-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के साथ शुरुआत: समीर ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में डोंग को दी मात, ध्रुव-सिक्की हारे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
जीत के साथ शुरुआत: समीर ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में डोंग को दी मात, ध्रुव-सिक्की हारे
Wed, 27 Oct 2021 06:16 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:16 AM IST
सार
मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को 35 मिनट में मलयेशिया के चेन पेंग सून और गोह लियू यिंग के हाथों 19-21, 19-21 से हार मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय शटलर समीर वर्मा ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। पिछले सप्ताह पिंडली की चोट के चलते डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल से हटने वाले 25 वर्षीय समीर ने कोरिया के ली डोंग क्यून को 21-14, 21-12 से पराजित किया।
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ी ने 54 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को 35 मिनट में मलयेशिया के चेन पेंग सून और गोह लियू यिंग के हाथों 19-21, 19-21 से हार मिली।
विज्ञापन