{"_id":"5d9e1e108ebc3e93d47d7680","slug":"sameer-verma-lakshya-sen-and-rahul-reaches-prequarter-final-of-dutch-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"डच ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे समीर, लक्ष्य और राहुल ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
डच ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे समीर, लक्ष्य और राहुल
Sat, 12 Oct 2019 07:40 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 12 Oct 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
Lakshya Sen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष वरीय समीर वर्मा, युवा शटलर लक्ष्य सेन और बी एम राहुल भारद्वाज बुधवार को डच ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। फिटनेस समस्या के कारण कोर्ट से दूर रहे समीर ने हमवतन किरण जार्ज को 21-19 19-21 21-13 से हराकर जीत के साथ वापसी की।
विज्ञापन
उन्हें पहले दौर में बाई मिला था और तीसरे दौर में उनका सामना जापान के युसुके ओनोडेरा और जर्मनी के लार्स शेखेंजलर के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। पिछले महीने बेल्जियम ओपन का खिताब जीतने वाले लक्ष्य सेन पहले दो दौर में सीधे गेम में जीत दर्ज करने के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के 18 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार को शुरुआती दौर में आयरलैंड के न्हाट गुयेन को 21-19 21-17 से हराया और फिर बुधवार को क्यूबा के ओस्लेनी गुरेरो को 21-12 21-12 से मात दी। अंतिम-16 में एशियाई जूनियर चैम्पियन का सामना डेनमार्क के रासमुस गेमके से होगा।
विज्ञापन
राहुल ने दूसरे दौर के मैच में मलेशिया के चिएम जून वेई को 21-18 21-13 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। इस साल हैदराबाद ओपन और वियतनाम ओपन का खिताब जीतने वाले सौरभ वर्मा हालांकि हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गये। उन्हें पहले दौर में बाई मिला था जबकि दूसरे दौर वह जर्मनी के काई शेफर से 17-21 21-10 19-21 से हार गए।