{"_id":"5791cdd34f1c1b3859c4b8f2","slug":"saina-wille-be-5th-seed-in-rio-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियो ओलंपिक में पांचवें नंबर की खिलाड़ी होंगी साइना","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
रियो ओलंपिक में पांचवें नंबर की खिलाड़ी होंगी साइना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियों ओलंपिक में अब काफी कम समय बचा है। खिलाड़ियों ने खेलों के इस महाकुंभ के लिए कमर कस ली है। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को आगामी रियो ओलंपिक खेलों के लिए पांचवीं वरीयता दी गई है।
साइना की साथी पीवी सिंधू को नौंवी वरीयता दी गई है। रियो ओलंपिक 5 अगस्त से शुरू होंगे। साइना विश्व में नंबर 5 खिलाड़ी हैं, जबकि सिंधू की विश्व रैंकिंग नंबर 10 हैं।
वहीं अगर पुरुष वर्ग की बात की जाए तो विश्व में 11वीं रैंक के खिलाड़ी भारत के किदांबी श्रीकांत को नौंवी वरीयता दी गई है। ये वरीयताएं 21 जुलाई की वर्ल्ड रैंकिंग की आधार पर दी गई हैं। इसका इस्तेमाल 26 जुलाई को होने वाले ड्रॉ में किया जाएगा। हर सिंगल कैटेगरी में 13 वरीयता वाले खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
मलेशिया के ली चॉन्ग वी तो पुरुष वर्ग में और स्पेन की कैरोलीन मरीन को महिला वर्ग में टॉप सीड रखा गया है। जहां तक डबल्स कैटगरी का सवाल है कोई भी भारतीय टीम वरीयता सूची का हिस्सा नहीं है। डबल्स में हर वर्ग में सिर्फ चार सीड ही रखी गई हैं।