साइना के घुटने की सर्जरी, अब इस साल बैडमिंटन से हुईं दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को मुंबई के एक अस्पताल में घुटने की सर्जरी के बाद चार महीने बैडमिंटन कोर्ट से दूर रहना पड़ सकता है।
उनके पिता हरवीर सिंह ने बताया कि डाक्टरों ने साइना को तीन से चार महीने के आराम के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि हमने डाक्टरों से आग्रह किया है कि हमें अपने गृहनगर हैदराबाद जाने की अनुमति दें ताकि हम वहां मेडिकल फॉलोअप करा सकें। अन्यथा वह अगले चार महीने तक जा नहीं पाएंगी।
जब स्पष्ट तौर पर पूछा गया कि क्या साइना चार महीने तक मैदान से दूर रहेंगी यानी अगले साल जनवरी में वापस लौटेंगी तो उनके पिता ने कहा कि हां, यह निश्चित तौर पर उनके लिए बड़ा झटका है। अलबत्ता यह इस बात पर निर्भर करता है कि कितनी तेजी से उनकी चोट में सुधार आता है।
उन्होंने बताया कि सर्जरी शुक्रवार को हुई है चूंकि वह अस्पताल में थे और डाक्टरों के साथ व्यस्त थे ऐसे में पीवी सिंधू का फाइनल मैच नहीं देख पाए लेकिन अखबारों के जरिए पता लगा कि सिंधू ने बेहद अच्छा खेल दिखाया।
उन्होंने कहा, "यह शानदार है कि एक ही शहर हैदराबाद से और एक ही एकेडमी (गोपीचंद) से लंदन ओलंपिक में साइना ने पदक जीता और अब रियो में पीवी सिंधू ने रजत पदक जीत लिया है।" साइना नेहवाल रियो ओलंपिक में ग्रुप दौर में बाहर हो गईं थीं। बाद में साइना ने बताया कि उनके घुटने में बड़ा दर्द था।
सचिन और सहवाग समेत कई खिलाड़ियों ने किए ट्विट
साइना नेहवाल इस साल अब कोर्ट में नहीं उतर पाएंगी। उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामना ढेर सारे खिलाड़ियों ने की। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के अलावा कई लोगों ने ट्विट कर स्वस्थ होने और फिर से कोर्ट में उतरने की कामना की हैं।
😊very nice of u sir thank u so much 🙏 https://t.co/aOe4GEUM66
— Saina Nehwal (@NSaina) 20 अगस्त 2016
Wish you a speedy recovery from the knee surgery @NSaina . Phase of injury in a career is difficult but you have always been a fighter!
— sachin tendulkar (@sachin_rt) 20 अगस्त 2016
Wish you a speedy recovery from the knee surgery @NSaina . Phase of injury in a career is difficult but you have always been a fighter!
— sachin tendulkar (@sachin_rt) 20 अगस्त 2016