{"_id":"575bcc264f1c1b520a9c609d","slug":"saina-storms-into-australian-open-super-series-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियो ओलंपिक से पहले खिताब के बेहद करीब पहुंची साइना","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
रियो ओलंपिक से पहले खिताब के बेहद करीब पहुंची साइना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Jun 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइना नेहवाल रियो ओलंपिक से पहले सीजन के अपने खिताबी सूखे को खत्म करने के बेहद करीब पहुंच गई हैं, एक और जीत और उनके खाते में खिताब आ जाएगा।
विज्ञापन
भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 750,000 डॉलर इनामी राशि वाली ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
नेहवाल ने सिडनी में खेले जा रहे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग यिहान को 21-8, 21-12 से हराया। साइना की यह जीत इस मायने में बेहद खास है क्योंकि उनका रिकॉर्ड इस चीनी खिलाड़ी के खिलाफ बहुत अच्छा नहीं था।
विज्ञापन
नेहवाल ने विहान से 4 मैच जीते हैं तो 11 मैचों में हार मिली थी। हालांकि आज के मैच में भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाना शुरू कर दिया और जल्द ही बड़ी बढ़त बना ली। पहला गेम आसानी से जीतने के बाद दूसरे गेम में भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई।
इससे पहले ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सातवीं सीड साइना ने 2013 की वर्ल्ड चैंपियन दूसरी सीड रत्चानोक को महज 56 मिनट तक चले मुकाबले में 28-26, 21-16 से बाहर का रास्ता दिखाया था।
साइना नेहवाल की जीत के बीच एक बुरी खबर यह भी रही कि पुरुष वर्ग में कादांबी श्रीकांत को सेमीफाइनल में हार के साथ बाहर होना पड़ा। श्रीकांत 12वीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क के हैंस-क्रिस्टिन विटिंगस से 22-20, 21-13 से हार गए।
पुरुष सिंगल्स में दुनिया के 13वें वरीय श्रीकांत ने कोरिया के क्वांग ही हीयो को महज 36 मिनट में 21-18, 21-17 से हराया। इस हार से पहले श्रीकांत पिछले साल डेनमार्क के विटिंगस को दो बार हरा चुके थे।