फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina, Srikanth reach semis of Australian Open

ऑस्ट्रेलियन ओपनः साइना और श्रीकांत सेमीफाइनल में

Fri, 10 Jun 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
Saina, Srikanth reach semis of Australian Open
साइना नेहवाल
भारतीय शटलर साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत का 7,50,000 डॉलर इनामी राशि वाली ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार सफर जारी है। साइना और श्रीकांत क्रमश: महिला और पुरुष सिंगल्स में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गए।
विज्ञापन

 
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सातवीं सीड साइना ने 2013 की वर्ल्ड चैंपियन दूसरी सीड रत्चानोक को महज 56 मिनट तक चले मुकाबले में 28-26, 21-16 से बाहर का रास्ता दिखाया। 
विज्ञापन

साइना अब सेमीफाइनल में चौथी वरीय वांग यिहान और आठवीं वरीय ताइ जु यिंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगी।

दूसरी ओर, पुरुष सिंगल्स में दुनिया के 13वें वरीय श्रीकांत ने कोरिया के क्वांग ही हीयो को महज 36 मिनट में 21-18, 21-17 से हराया। अब श्रीकांत का सामना डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन विटिंगस से होगा। यह भारतीय खिलाड़ी पिछले साल दो बार क्रिस्टियन को हरा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed