फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Siddharth controversy Saina nehwal breaks sailence on Siddharth case

Saina Siddharth controversy: सिद्धार्थ की अभद्र टिप्पणी पर साइना नेहवाल ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Wed, 12 Jan 2022 11:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 11:55 AM IST
सार

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अभिनेता सिद्धार्त के मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि भगवान उनका भला करे। मुझे इस बात की चिंता नहीं है, लेकिन किसी महिला को इस तरह से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Saina Siddharth controversy Saina nehwal breaks sailence on Siddharth case
साइना नेहवाल और सिद्धार्थ - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता सिद्धार्थ के अभद्र ट्वीट के मामले में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें यह पता ही नहीं था कि इस मामले को इतना तूल क्यों दिया जा रहा है। क्यों उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने खुशी जताई कि सिद्धार्थ ने माफी मांग ली है। इसके साथ उन्होंने कहा है कि उन्हें इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन एक महिला को इस तरीके से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

  पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा से जुड़े मामले पर साइना नेहवाल ने चिंता जताई थी। इसके जवाब में सिद्धार्थ उन पर कुछ आपत्तिजनतक टिप्पणी की थी। उनकी इस टिप्पणी पर काफी लोगों ने आपत्ति जताई थी और सिद्धार्थ को औरतों से नफरत करने वाला भी बताया गया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी ट्विटर से तुरंत सिद्धार्थ का अकाउंट बंद करने की मांग की थी। इसके बाद सिद्धार्थ ने माफी मांगते हुए कहा कि वो अपने शब्दों और लहजे को सही नहीं ठहरा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा "उन्होंने पहले ऐसा कहा और अब इस पर माफी मांग रहे हैं। उस मैंने खुद को ट्विटर पर ट्रेंड करते देखा और मैं चौक गई थी। मैंने उनसे बात नहीं की है, लेकिन खुश हूं कि उन्होंने माफी मांग ली है। देखिए यह महिलाओं के बारे में है, उन्हें किसी महिला को इस तरह से निशाना नहीं बनाना चाहिए था, लेकिन ठीक है। मुझे इस बात की चिंता नहीं है।"


इंडिया ओपन के दूसरे दौर में पहुंची साइना
इस बीच साइना नेहवाल इंडिया ओपन के दूसरे दौर में पहुंच चुकी है। पहले मैच में चेक रिपबल्कि की तेरेजा स्वाबिकोवा ने बीच में ही कोर्ट छोड़ दिया और साइना यह मैच जीत गईं। साइना लंबे समय बाद बैडमिंटन कोर्ट पर वापसी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed