{"_id":"577668184f1c1b797179b252","slug":"saina-nehwall-enters-in-top-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना की रैंकिंग में और सुधार, रियो से पहले टॉप 5 में पहुंचीं","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
साइना की रैंकिंग में और सुधार, रियो से पहले टॉप 5 में पहुंचीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Jul 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
अगले महीने होने वाले रियो ओलंपिक से पहले साइना नेहवाल के लिए अच्छी खबर आ रही है। उनकी पिछली रैंकिंग में और सुधार हुआ है।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक से पहले भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में एक पायदान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। जबकि पीवी सिंधू 10वें स्थान पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
महिलाओं की एकल रैंकिंग में स्पेन की कैरोलिना मारिन शीर्ष पर बनी हुई हैं। पुरुषों की एकल रैंकिंग में समीर वर्मा को एक पायदान का फायदा हुआ है और वह 36वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि बी साई प्रणीत चार पायदान लुढ़ककर 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
महिला युगल में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को चार पायदान का नुकसान हुआ है।
कनाडा ओपनः जयराम, प्रणय और गुरुसाईदत्त प्री-क्वार्टर फाइनल में
केलगरी (कनाडा) में भारतीय खिलाड़ियों का कनाडा ओपन ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है। अजय जयराम और एचएस प्रणय सहित देश के अन्य खिलाड़ियों ने भी प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
टॉप सीड जयराम ने कनाडा के मार्टिन गियूफ्रे के खिलाफ 17-21, 21-17, 21-13 से जीत दर्ज की। अगले दौर में उनकी भिड़ंत ऑस्ट्रिया के डेविड ओर्नोस्टरर से होगी। दूसरी सीड एचएस प्रणय ने कड़े मुकाबले में स्वीडन के मातियास बोर्ग को 13-21, 21-11, 21-15 से पराजित कर अंतिम-16 में प्रवेश किया जहां उनका सामना कनाडा के बीआर संकीर्थ से होगा।
राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता आरएमवी गुरुसाईदत्त ने भी आसान जीत के साथ अगले दौर में जगह बना ली है। उन्होंने स्थानीय खिलाड़ी जोनाथन लाई को 21-8, 21-6 से शिकस्त दी। अगले दौर में उनका सामना आठवीं सीड एस्टोनिया के रॉल मस्ट से होगा। चौथी सीड बी साई प्रणीत ने चीनी ताइपे के कान चाओ यू को 26-24, 21-16 से हराया। अब उनका सामना कनाडा के वेंचाओ शी से होगा।
युवा खिलाड़ी प्रतुल ने स्कॉटलैंड के एलिस्टर कैसी को 21-13, 21-12 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। अगले दौर में प्रतुल का सामना हमवतन हर्षील दानी से होगा।