{"_id":"5721f7ac4f1c1be776a92181","slug":"saina-nehwal-won-ps-sindhu-out-from-touranment","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना क्वार्टर फाइनल में पहुंची, सिंधू बाहर ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
साइना क्वार्टर फाइनल में पहुंची, सिंधू बाहर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Apr 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल बृहस्पतिवार को यहां एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि अन्य भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू हारकर बाहर हो गईं।
विज्ञापन
पांचवीं वरीयता प्राप्त साइना ने थाईलैंड की निचोन जिंडापोल को सीधे गेमों में 21-14, 21-18 से पराजित किया। साइना को ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा और दोनों गेमों में उन्होंने शुरुआत में ही बढ़त बना ली और उसे कायम रखा।
विज्ञापन
विश्व में आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल की टक्कर अब तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की शिजियान वांग से होगी। पिछले दो मुकाबलों में साइना इस चीनी प्रतिद्वंद्वी से पराजित हुई हैं।
विज्ञापन
अन्य भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू को एक घंटे तक चले मुकाबले में चीन ताइपे की ताई जु यिंग से 21-13, 20-22, 8-21 से पराजित होना पड़ा। सिंधू एक समय दूसरे गेम में 12-6 से बढ़त पर थीं और उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा था लेकिन चीन ताइपे की खिलाड़ी ने जोरदार पलटवार करते हुए स्कोर 15-15 किया।
सिंधू फिर 20-19 से आगे हो गईं थीं लेकिन महत्वपूर्ण क्षणों में ताई जु यिंग ने बाजी मार ली।