{"_id":"5ad2a83a4f1c1b6d098b488e","slug":"saina-nehwal-won-gold-medal-against-pv-sindhu-in-commonwealth-games-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: साइना नेहवाल ने फाइनल में लगाया 'गोल्डन स्मैश', पीवी सिंधु को करना पड़ा सिल्वर से संतोष","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
CWG 2018: साइना नेहवाल ने फाइनल में लगाया 'गोल्डन स्मैश', पीवी सिंधु को करना पड़ा सिल्वर से संतोष
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:01 AM IST
विज्ञापन
saina nehwal and pv sindhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन की दो स्टार शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल का महिला एकल के फाइनल में आमना-सामना हुआ। इस निर्णायक मुकाबले में साइना नेहवाल ने देश की नंबर एक खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को 21-18, 23-21 से शिकस्त दी और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, वहीं पीवी सिंधु को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
सिंधु-साइना के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले और दूसरे सेट में कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले सेट में जहां साइना ने शुरू से ही सिंधु पर बढ़त बना रखी थी, वहीं दूसरे सेट में सिंधु ने करारा जवाब देते हुए अंत तक साइना को पीछे रखा।
विज्ञापन
हालांकि बाद में साइना ने मैच दमदार वापसी की। फाइनल की इस लड़ाई का नतीता एडवांटेज के बाद निकला और आखिर में साइना दूसरा सेट भी अपने नाम करने में कामयाब रही। बता दें कि टखने की चोट के कारण सिंधु मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकीं थीं।
विज्ञापन
सिंधु ने सेमीफाइनल में गत चैंपियन मिशेल ली को महज 26 मिनट में 21-18, 21-18 से पराजित कर दिया था। पूर्व नंबर एक साइना नेहवाल ने अन्य सेमीफाइनल में 2014 ग्लासगो की रजत पदक विजेता क्रिस्टी गिलमौर को 68 मिनट में 21-14, 18-21, 21-17 से हराया था।