फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal Practicing With 4 shutlers simultaneously

चार पुरुषों से अकेली भिड़ रही हैं साइना नेहवाल

Wed, 20 Jul 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal Practicing With 4 shutlers simultaneously
साइना नेहवाल
साइना नेहवाल टीम इंडिया की प्रमुख बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। आगामी ओलंपिक खेलों में उनसे पदक की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपने सुपरसीरीज जीत कर उन्होंने अपनी फॉर्म भी साबित की है। हालांकि यह 2016 में साइना की पहली खिताबी जीत है।
विज्ञापन


मगर अब साइना की निगाहें ओलंपिक खेलों में पदक जीतने पर हैं। 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना रियो ओलंपिक के लिए कड़ी प्रैक्टिस कर रहीं है। कोच विमल कुमार की निगरानी में साइना अपनी फिटनेस टेस्ट करने के लिए हैरतअंगेज तरीके से अभ्यास कर रहीं हैं।
विज्ञापन


साइना ने अपनी प्रैक्टिस का अंदाज बदल कर एक साथ चार-चार पुरुषों के लिए खिलाफ खेल रही हैं। चारों पेशेवर शटलर हैं। इस तरह साइना ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए साइना कैसे कर रही हैं मेहनत

Saina Nehwal Practicing With 4 shutlers simultaneously
सायना नेहवाल - फोटो : ANI
वीडियों में देखिए साइना की प्रैक्टिस -




26 वर्षीय साइना भारत के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। अर्जुन अवॉर्ड, राजीव गांधी खेल रत्न, पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे तमाम अलंकरण जीत चुकी साइना से देश को एक बार फिर पदक की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज दूसरी बार जीत कर साइना ने उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। साइना पिछले साल नवंबर में वर्ल्ड सुपरसीरीज के फाइनल में जगह नहीं बना पाई थीं। चोट से वापसी करने वाली साइना की फॉर्म में वापसी अच्छे संकेत हैं। इस बार देश उनसे सोने का पदक ही चाहता है। साइना के पास ओलंपिक के मंच पर खुद को साबित करने का यह बेतरीन मौका है। 2020 के तोक्यो ओलंपिक तक वो 30 साल की हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed