{"_id":"5bcc632bbdec22693032fa80","slug":"saina-nehwal-losing-denmark-open-final-against-tai-zu-ying","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क ओपन: साइना नेहवाल खिताब से चूकी, ताई जू के हाथों झेली लगातार 11वीं शिकस्त","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
डेनमार्क ओपन: साइना नेहवाल खिताब से चूकी, ताई जू के हाथों झेली लगातार 11वीं शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
SAINA NEHWAL SAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल रविवार को डेनमार्क ओपन का खिताब जीतने से चूक गईं। उन्हें विश्व की नंबर-1 ताईवान की ताई जू यिंग के हाथों 13-21, 21-13, 6-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
साइना की यह ताई जू के खिलाफ लगातार 11वीं शिकस्त रही। भारतीय शटलर का ताई जू यिंग के खिलाफ प्रदर्शन और भी निराशाजनक हो गया है। उन्हें 13 मर्तबा हार का सामना करना पड़ा है जबकि वह सिर्फ पांच जीत दर्ज करने में कामयाब हुई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ताई ने इस साल आठवां खिताब जीता है। उन्होंने कुल 9 फाइनल्स में शिरकत की और इनमें से आठ बार खिताब पर कब्जा किया। पिछले साल ताई ने सात खिताब जीते थे।
विज्ञापन
साइना की डेनमार्क ओपन के फाइनल में 52 मिनट में चुनौती समाप्त हुई। पहले गेम में ताई ने शानदार शुरुआत करते हुए 5-1 की बढ़त हासिल करके साइना पर दबाव बना दिया। पहले गेम के हाफ टाइम तक साइना 6-11 से पिछड़ रही थीं। ताईवान की शटलर ने दूसरे हाफ में भी जोरदार खेल जारी रखा और जल्द ही भारतीय शटलर पर 6 अंक की बढ़त बनाते हुए स्कोर 17-11 किया। पहले गेम में साइना को 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
दूसरे गेम में साइना ने तेज शुरुआत की और जल्द ही 6-3 से स्कोर अपने पक्ष में किया। भारतीय शटलर ने ताई की कमियों का बखूबी फायदा उठाया और हाफ टाइम तक 6 अंक की बढ़त हासिल करते हुए स्कोर 11-5 कर दिया। दूसरे हाफ में साइना ने यिंग को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और बहुत ही जल्द दूसरा गेम 21-13 से अपने नाम कर लिया।
तीसरे गेम में भारतीय शटलर से उम्मीद थी कि वह ताई के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को सुधारेंगी और इतिहास रच देंगी। बता दें कि 6 साल पहले यानी 21 अक्टूबर 2012 को ही साइना ने डेनमार्क ओपन का खिताब जीता था। इसे देखते हुए लग रहा था कि भारतीय शटलर फिर कमाल करेंगी। मगर भारतीय फैंस के हाथ निराशा लगी। तीसरे गेम में साइना नेहवाल अपनी प्रतिद्वंद्वी के सामने टिक ही नहीं पाईं और 6-21 से मुकाबला गंवा बैठीं।