फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal enters orleans masters quarters

बैडमिंटन टूर्नामेंट: साइना नेहवाल 12 माह बाद क्वार्टर फाइनल में

Fri, 26 Mar 2021 07:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Mar 2021 07:20 AM IST
सार

  • साइना का सामना अब फ्रांस की येली होयॉक्स और मलयेशिया की आइरिस वांग के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।
  • श्रीकांत और युवा शटर इरा भी ओरलियांस मास्टर्स के अंतिम आठ में पहुंचे  

विज्ञापन
Saina Nehwal enters orleans masters quarters
साइना नेहवाल - फोटो : pti

विस्तार

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और युवा शटलर इरा शर्मा ने ओरलियंस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


साइना ने 12 माह बाद किसी टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंची। इससे पहले वह फरवरी 2020 में स्पेन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं थी जहां उन्हें बुसानन से मात मिली थी।
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए ओलंपिक क्वालिफिकेशन से जुड़े इस सुपर 100 टूर्नामेंट में 51 मिनट तक चले मैच में फ्रांस की मेरी बाटोमीने को 18-21, 21-15, 21-10 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांघ की चोट के कारण पिछले सप्ताह ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटने वाली साइना का सामना अब फ्रांस की येली होयॉक्स और मलयेशिया की आइरिस वांग के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। साइना चौथे ओलंपिक में जगह बनाने की कवायद में जुटी हैं। श्रीकांत ने तीसरे दौर में मलयेशिया के चेम जून वेई को 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 22-20 से हराया।

दुनिया की 162वें नंबर की इरा ने 71वें नंबर की बुल्गारिया की मारिया मितसोवा को मात्र 32 मिनट में 21-18, 21-13 से मात देकर अंतिम आठ का टिकट कटाया। चिराग सेन को तीसरे दौर में डेनमार्क के हंस-क्रिस्टियन सोलबर्ग के हाथों 21-14,9-21,17-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

अर्जुन और ध्रुव की जोड़ी भी जीती : पुरुष युगल में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी इंग्लैंड के जेड रस व रोरी एस्टन की जोड़ी को मात्र 29 मिनट में 21-11,21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची।


अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी महिला युगल में डेनमार्क की अमेली मेगलुंड और फ्रेजा रावन को 21-9, 17-21, 21-19 से मात देकर दूसरे दौर में पहुचीं। कृष्ण प्रसाद गरागा और विष्णु वर्धन गौड़ पंजाला ने इंडोनिशया के अबियू फौजान और हबीब अलफरीज को 21-10, 21-17 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed