फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal become ioc athletes commission member

यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनीं साइना नेहवाल

Tue, 18 Oct 2016 10:35 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal become ioc athletes commission member
साइना नेहवाल - फोटो : getty
भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एथलीट आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। साइना को इस संबंध में आईओसी के अध्यक्ष थामस बाक ने एक पत्र लिखा है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली  पहली भारतीय है।  
विज्ञापन


आईओसी अध्यक्ष थामस बाक साइना ने पत्र में लिखा, 'रियो ओलंपिक के दौरान आईओसी एथलीट आयोग के चुनाव में आपकी उम्मीदवारी को देखते हुए अध्यक्ष से सलाह-मशविरे के बाद आपको एथलीट आयोग का सदस्य नियुक्त करने में हमें अपार हर्ष हो रहा है। आयोग की अध्यक्ष एंजेला रूजियेरो हैं और इसमें नौ उपाध्यक्ष तथा 10 अन्य सदस्य हैं। आयोग की अगली बैठक छह नवंबर को आयोजित होनी है।
विज्ञापन


घुटने की चोट से जूझ रही साइना नवंबर में कोर्ट में वापसी करने की कोशिश में जुटी हैं। सायना के पिता हरवीर सिंह ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा, मैं काफी भावुक हो गया हूं, हमारे लिखे यह गौरव की बात है कि साइना को उसकी उपलब्धियों के आधार पर आईओसी का सदस्य बनाया गया। उन्हें लगा कि वह काम आ सकती हैं। चोट के कारण वह ओलंपिक पदक नहीं जीत सकी थी। हमें उस पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना को इस उपलब्धि के लिए हर जगह से बधाई मिल रही हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने बधाई दी है। 
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed